फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After opening of Shambhu border, operation of 12 buses started on Chandigarh route, passengers got facilities.

Sonipat News: शंभू बॉर्डर खोलने के बाद चंडीगढ़ रूट पर 12 बसों का संचालन शुरू, यात्रियों को मिली सुविधा

Wed, 06 Mar 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
After opening of Shambhu border, operation of 12 buses started on Chandigarh route, passengers got facilities.
गोहाना (सोनीपत)। अंबाला में शंभू बाॅर्डर पर रास्ते खुलने के बाद रोडवेज अधिकारियों ने चंडीगढ़ के लिए 12 बसों का संचालन शुरू कर दिया। सब-डिपो से 15 दिन बाद रोडवेज बस मंगलवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। चंडीगढ़ के लिए बस चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

हरियाणा और पंजाब के किसान एमएसपी पर कानून की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब के किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने अंबाला के शंभू बॉर्डर के नजदीक बैरिकेडिंग की हुई थी। इसके चलते यहां से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई थी। रास्ते बंद होने से रोडवेज बसों का संचालन भी बंद था। बसें नहीं चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही थी। मुख्य रूट बंद होने के कारण राजस्व भी कम हो गया था। पुलिस प्रशासन की तरफ से वाहनों की आवाजाही के लिए एक तरफ से रास्ता खोलने के बाद अधिकारियों ने भी बसों का संचालन शुरू करवा दिया। चंडीगढ़ रूट पर बसें चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन



वर्जन

किसान आंदोलन के चलते चंडीगढ़ रूट पर बसों का संचालन गत 15 दिन से बंद था। अब रास्ता खुलने पर चंडीगढ़ के लिए बसें भेजना शुरू किया है। मंगलवार को 12 बसों का परिचालन चंडीगढ़ रूट पर किया गया।-तेलूराम, ड्यूटी इंस्पेक्टर, बस अड्डा, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed