फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After one and a half year, the roadways bus started for Dabwali again

Sonipat News: डेढ़ साल बाद फिर डबवाली के लिए चली रोडवेज बस

Wed, 23 Jul 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
After one and a half year, the roadways bus started for Dabwali again
फोटो 02: सोनीपत बस अड्डे पर अपने रूट पर जाने के लिए पहुंचे यात्री। संवाद - फोटो : स्रोत हैलट
सोनीपत। डबवाली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग ने दोबारा से बस सेवा की शुरुआत कर दी है। सोनीपत डिपो प्रशासन की ओर से दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सोनीपत से गोहाना, जींद, हांसी, हिसार, सिरसा होते हुए डबवाली तक बस आठ घंटे में पहुंचाएगी। इससे पहले जनवरी 2024 में भी इस रूट पर रोडवेज बस का संचालन शुरू किया था लेकिन बीच में बसों की कमी के चलते इस रूट की बस को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

बस के चलने से प्रदेश के कई जिलों से सोनीपत का सीधा संपर्क स्थापित हो गया है। बसों का रूट व समय सारिणी को फाइनल कर दिया गया है। इसके तहत सोनीपत से पहली बस सुबह 10.30 बजे और दूसरी बस दोपहर 11.30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बसें सोनीपत से गोहाना, जींद, हांसी, हिसार, सिरसा होती हुई डबवाली पहुंचेगी। डबवाली के लिए बस चलाने से हांसी, हिसार व सिरसा क्षेत्रों से सोनीपत के सीधा संपर्क जुड़ गया है। पहले लोगों को वहां तक पहुंचने के लिए बस बदलनी पड़ती थी। इससे समय और पैसा दोनों अधिक लगता था।
सोनीपत बस अड्डे से अब तक जींद तक के लिए ही सीधी बस उपलब्ध थी। उसके आगे जाने वाले यात्रियों को जींद से दूसरी बस पकड़नी पड़ती थी, जिससे यात्रियों को ज्यादा परेशानी होती थी। वापसी में अगले दिन सुबह 7 बजे पहली रोडवेज बस डबवाली से सोनीपत के लिए रवाना होगी।

दूसरी बस सुबह 8 बजे डबवाली से सोनीपत के लिए रवाना की जाएगी। रोडवेज बस के संचालन से सोनीपत से डबवाली आवाजाही करने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में वाहनों को बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed