फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After friendship, the accused of taking the teenager to Kota and raping her has been arrested

Sonipat News: दोस्ती के बाद किशोरी को कोटा ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 05:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jul 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
After friendship, the accused of taking the teenager to Kota and raping her has been arrested
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की किशोरी को बहकाकर राजस्थान के कोटा ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के कोटा निवासी विकास है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। शहर थाना क्षेत्र में रहने वाले मूलरूप से बिहार निवासी एक परिवार ने 30 जून को शहर थाना पुलिस को बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी 29 जून की शाम को दुकान से सामान लेने गई थी। उसके बाद वह लापता हो गई। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा परिजनों ने जाम भी लगा दिया था। जब एसीपी राहुल देव ने परिजनों से बातचीत की थी। मामले में टीम बनाई थी। बाद में पुलिस ने 13 जुलाई को लड़की को राजस्थान के कोटा से बरामद किया था। उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का पता लगा था। मामले में सामने आया था कि लड़की की आरोपी युवक विकास के साथ सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी। वह राजस्थान से आकर लड़की को अपने साथ ले गया था। वहां उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने दुष्कर्म की धारा जोड़ दी थी। अब मामले में एसआई देवेंद्र की टीम ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed