फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After four years, Sonipat's sex ratio improved, recorded 901

Sonipat News: चार साल बाद सोनीपत का लिंगानुपात सुधरा, 901 किया दर्ज

Fri, 03 Jan 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
After four years, Sonipat's sex ratio improved, recorded 901
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की पीसी-पीएनडीटी की ओर से लगातार प्रयास जारी है। जिसके चलते जिला के लिंगानुपात में सुधार हुआ है। चार साल बाद फिर जिला का लिंगानुपात 900 के पार हो गया है। वर्ष 2023 में सोनीपत जिला का लिंगानुपात 894 था। वर्ष 2024 में विभाग ने भ्रूण लिंग जांच के मामलों पर शिकंजा कसा तो लिंगानुपात का आंकड़ा 901 पहुंच गया। साथ ही अकेले दिसंबर का लिंगानुपात में 929 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2024 की शुरुआत से ही लिंगानुपात में सुधार होने के संकेत मिले थे। जनवरी 2024 से लेकर अक्तूबर तक हर माह लिंगानुपात का आंकड़ा 900 से पार दर्ज किया गया था। नवंबर में लिंगानुपात 898 रह गया था। दिसंबर 2024 में बढ़कर फिर आंकड़ा बढ़कर 929 दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में जिले में 24936 बच्चों का जन्म हुआ है। इसमें 13115 बेटे और 11821 बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को सार्थक करने को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए। जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। सोनीपत का लिंगानुपात वर्ष 2020 में 932 था जो वर्ष 2021 में 888 रह गया। यहां 44 अंतर की गिरावट दर्ज की गई जो बड़ा अंतर रहा था। इसके बाद वर्ष 2022 में लिंगानुपात में कुछ सुधार हुआ और 10 पायदान बढ़कर 898 दर्ज किया गया था। वर्ष 2023 में लिंगानुपात का आंकड़ा फिसलकर 894 रह गया था। वर्ष 2024 में स्वास्थ्य विभाग की ओर से काफी प्रयास किए गए और आंकड़ा इस बार बढ़कर 901 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2024 में बच्चों ने लिया जन्म
माह बेटियां बेटे लिंगानुपात
जनवरी 1064 1096 971
फरवरी 948 1017 952
मार्च 843 1014 913
अप्रैल 831 908 914
मई 769 857 911
जून 755 868 905
जुलाई 985 1109 902
अगस्त 1104 1222 902
सितंबर 1097 1185 905
अक्तूबर 1120 1297 900
नवंबर 1048 1189 898
दिसंबर 1257 1353 929

ऐसे सुधरा लिगानुपात :
वर्ष- 1000 लड़कों के अनुपात में लड़कियां
2014 830
2015 867
2016 902
2017 937
2018 950
2019 909
2020 917
2021 888
2022 898
2023 894
2024 901
--
स्वास्थ्य विभाग की टीम लिंगानुपात को सुधारने का प्रयास कर रही है। भ्रूण हत्या को बढ़ावा देने वालों पर लगातार शिकंजा कसा रहा है। वर्ष 2024 में 11 रेड की गई। इनमें अधिकतर रेड उत्तर प्रदेश के अंदर की है। लिंग जांच की घटनाओं की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। विभाग उस पर तुरंत कार्रवाई करेगी। चार साल बाद जिला का लिंगानुपात 900 से पार हो गया है। इस आंकड़े को और सुधारने के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे।
- डॉ. सुमित कौशिक, नोडल अधिकारी, पीसी-पीएनडीटी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed