{"_id":"661ed97f2f13d2a2990c6424","slug":"after-examining-12-school-vehicles-two-were-issued-challans-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116941-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 12 स्कूल वाहनों की जांच कर दो के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 12 स्कूल वाहनों की जांच कर दो के किए चालान
Wed, 17 Apr 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत जिला प्रशासन ने मंगलवार को जांच अभियान चलाया। जिसमें निजी स्कूलों के 12 वाहनों की जांच की गई। जिसमें से 2 वाहनों के चालान किए गए हैं। इनमें एक बस में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं था तो दूसरी बस में चालक वर्दी में नहीं मिला। जिस पर दोनों के चालान किए गए।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों की पालना को सुनिश्चित करने व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति, मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य संबंधित नियमों की जांच की गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।