फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After eight years, the Ganaur-Ahulana road will be reconstructed at a cost of Rs 11 crore.

Sonipat News: आठ साल बाद गन्नौर-आहुलाना मार्ग का 11 करोड़ से होगा पुनर्निर्माण

Fri, 03 Jul 2026 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Jul 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
After eight years, the Ganaur-Ahulana road will be reconstructed at a cost of Rs 11 crore.
फोटो :10: सोनू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। आठ साल पहले बनी गन्नौर-आहुलाना संपर्क सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। 2018 में बनाई गई सड़क समय के साथ टूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस सड़क पर लोगों को चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गन्नौर और आसपास के लोगों के लिए यह प्रमुख सड़क थी।
अब इस सड़क के पुनर्निर्माण को मंजूरी मिल गई है। करीब 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण नाबार्ड योजना के तहत 11 करोड़ रुपये से किया जाएगा।
वर्ष 2018 में बनी यह सड़क समय के साथ जर्जर हो चुकी थी। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब आठ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद इस सड़क को पूरी तरह उखाड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गन्नौर-आहुलाना मार्ग गन्नौर, खेड़ी गुज्जर, बिलंदपुर खेड़ी, आहुलाना सहित आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। प्रतिदिन हजारों लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि कार्यों के लिए इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मानकों के अनुसार बनेगी सड़क
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अनिल चहल के अनुसार सड़क की मरम्मत नहीं की जाएगी बल्कि जर्जर मार्ग को पूरी तरह हटाकर नए मानकों के अनुरूप बनाई जाएगी। निर्माण में गुणवत्ता और मजबूती का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि आने वाले वर्षों में लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

नाबार्ड योजना से मिलेगा विकास को नया आधार
करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना नाबार्ड योजना के तहत क्रियान्वित की जाएगी। विशेषज्ञ का मानना है कि बेहतर सड़क संपर्क से न केवल ग्रामीणों की दैनिक परेशानियां कम होंगी बल्कि कृषि उत्पादों के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। लोक निर्माण विभाग को परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

ग्रामीणों में खुशी, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही थी। हादसा होने का खतरा बना हुआ था। करीब आठ वर्ष बाद सड़क का निर्माण होने से राहत मिलेगी। -रामनिवास, ग्रामीण
-
इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी होती थी। गड्ढों और टूटी सड़क की वजह से दुर्घटना का डर बना रहता है। नई सड़क बनने से लोगों को सुरक्षित और बेहतर सुविधा मिलेगी। -सोनू, ग्रामीण
-
गन्नौर आवागमन के लिए यह प्रमुख मार्ग है। सड़क बदहाल होने की वजह से लोगों को वाहन चलाने में परेशानी होती है। नए सिरे से निर्माण होने के बाद सफर अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। -संजय
-
इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। नई सड़क बनने से समय की बचत होगी। वाहनों को कम नुकसान होगा और पूरे क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। -महिपाल

-
सड़क निर्माण परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा। पुरानी सड़क को पूरी तरह हटाकर नए मानकों के अनुरूप बनाई जाएगी। गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। -अनिल चहल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी

फोटो :10: सोनू

फोटो :10: सोनू

फोटो :10: सोनू

फोटो :10: सोनू

फोटो :10: सोनू

फोटो :10: सोनू

फोटो :10: सोनू

फोटो :10: सोनू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed