फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After eight month, start six crore work in RJC

आरजीएसी में 8 महीने बाद 6.74 करोड़ से फिर शुरू होंगे काम

Thu, 20 Apr 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Thu, 20 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
After eight month, start six crore work in  RJC
राजीव गांधी एजूकेशन सिटी - फोटो : amarujala beuro
सरकार के अहम प्रोजेक्ट राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में आठ महीने बाद फिर से विकास कार्य शुरू होंगे। उसके लिए सरकार से 6.74 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, जिनसे वहां सात काम कराए जाएंगे। वहां पिछले आठ महीने से विकास कार्य बंद पड़े हुए थे क्योंकि सरकार की ओर से उसके लिए फूटी कौड़ी तक नहीं मिल रही थी। अब फिर से काम शुरू होने पर वहां प्लाट लेने वालों को काफी राहत मिलेगी। वहां, इन 6.74 करोड़ रुपयों से बूस्टिंग स्टेशन की रिपेयरिंग होगी तो सड़कों के आसपास सफाई, सड़क बनाने व वाल पेंटिंग के काम कराए जाएंगे। इसके लिए हुडा के राजीव गांधी एजूकेशन सिटी सब डिवीजन की ओर से टेंडर मांगे गए हैं, जिनको शुक्रवार को खोलने की तैयारी है। इसके टेंडर छूटने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

2007 में जमीन का हुआ था अधिग्रहण
राजीव गांधी एजूकेशन सिटी राई के लिए हुडा ने सेक्टर 65-68 के नाम पर पतला, असवारपुर, बढ़खालसा की 2514 एकड़ जमीन का अधिग्रहण 2007 में किया था। उसके बाद वहां प्लाट काटकर उनको शिक्षण संस्थाओं को बेचे गए और वहां कई बड़ी यूनिवर्सिटी भी आईं, लेकिन हुडा को वहां प्लाट लेने वालों को नियमित सुविधाएं देनी थी, जिसके लिए काम शुरू कराया गया। वहां सुविधाएं देने के लिए आठ महीने पहले उस समय काम बंद हो गया, जब सरकार की ओर से बजट नहीं दिया गया।
विज्ञापन

लोग सरेंडर करने लगे प्लाट, भागने लगे थे ठेकेदार
वहां सुविधाएं नहीं मिलने के कारण ही लोग अपने प्लाट सरेंडर करने लगे तो ठेकेदार भी रुपये नहीं मिलने के कारण भागने लगे। वहां काम करने वाले मजदूरों ने भी ठेकेदारों के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया था, जबकि राजीव गांधी एजूकेशन सिटी सब डिवीजन की ओर से वहां विकास कार्य कराने के लिए बजट की डिमांड सरकार से कर रखी थी। इसमें से कुछ बजट सरकार की ओर से दिया गया है, जिससे वहां फिर से काम शुरू कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर खर्च किया जाएगा पैसा
राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में 98 लाख रुपये से मेन बूस्टिंग स्टेशन की रिपेयरिंग कराई जाएगी, जिससे वहां पानी की समस्या काफी हद तक खत्म हो सके और गर्मी में पानी की किल्लत न रहे। इसके अलावा 99 लाख रुपये से सड़कों के दोनों ओर की घास की सफाई कराई जाएगी तो उससे सड़कों के दोनों अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। 98 लाख रुपये से 30 मीटर वाली रोड पर पेंटिंग कराने के साथ ही अन्य कार्य कराए जाएंगे। 99 लाख रुपये से 60 मीटर रोड पर गाइड मैप बनवाकर लगवाया जाएगा। इनके अलावा भी 2.82 करोड़ रुपये से अन्य कई कार्य कराए जाएंगे, जिनके लिए शुक्रवार को टेंडर छोड़ने की बात कही जा रही है।


राजीव गांधी एजूकेशन सिटी में कई काम कराए जाएंगे, जिनके लिए टेंडर मांगे गए हैं। वहां मेन बूस्टिंग स्टेशन की रिपेयरिंग होगी तो सफाई व अन्य कार्य भी होंगे। उनके टेंडर छोड़ने के बाद तुरंत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-डीके आहुजा, एक्सईएन आरजीएसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed