फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After drinking Yamuna water, BJP leader said there is no poison in it

Sonipat News: यमुना के जल का आचमन कर भाजपा नेता बोले इसमें जहर नहीं

Wed, 29 Jan 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 29 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
After drinking Yamuna water, BJP leader said there is no poison in it
फोटो :25: सोनीपत के गांव दहिसरा स्थित यमुना घाट पर जल का आचमन करते भाजपा नेता राजीव जैन व अन्य।
सोनीपत। यमुना के जल को लेकर हरियाणा और दिल्ली में जारी जुबानी जंग के बीच मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन व भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा गांव दहिसरा पहुंचे। यमुना घाट पर उन्होंने जल से आचमन किया। साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पवित्र जल में जहर नहीं हैं। उनका आरोप था कि केजरीवाल की भाषा में जहर है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को दहिसरा घाट पर पहुंचे राजीव जैन ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली में यमुना के अंदर पूरी तरह शुद्ध और नहाने-पीने योग्य जल पहुंचता है। अरविंद केजरीवाल हार के डर से अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं और हरियाणा की जनता पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। राजीव जैन ने दावा किया कि 10 वर्षों में दिल्ली सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना जब हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करती है तो वह शुद्ध होती है। दिल्ली से होकर जब यह पानी वापस फरीदाबाद पहुंचता है तो वह पूरी तरह दूषित हो जाता है।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने दिल्ली सरकार पर जनता को धोखा देने और वादे निभाने में पूरी तरह असफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में विकास कार्य ठप हैं। जनता इसका जवाब 5 फरवरी को होने वाले चुनाव में देगी। राजीव जैन ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से अपील करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। साथ ही दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में एक बार फिर से डबल इंजन सरकार बनेगी। इस दौरान मास्टर सतनारायण आंतिल, नंदकिशोर चौहान, वीरेंद्र सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed