{"_id":"61e85c3c09b5ce4e960dd37a","slug":"after-controlling-the-fire-in-the-house-the-young-man-who-went-inside-died-due-to-electrocution-sonipat-news-rtk636184075","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग पर काबू पाने के बाद अंदर गए युवक की करंट लगने से मौत 17-31-44","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग पर काबू पाने के बाद अंदर गए युवक की करंट लगने से मौत 17-31-44
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के मोहन नगर में खाना बनाते हुए कमरे में लगी आग में घर के सामान के साथ बिजली के तार भी जल गए। देर रात जब युवक कमरे में गया तो वह जले हुए तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
मोहन नगर में प्रदीप व उसका भाई हरदीप एक साथ रहते थे। उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रात को खाना बनाते समय अचानक गैस चूल्हे से सिलिंडर में आग लग गई। आग के अचानक भड़कने से उनके कमरे में रखा सामान भी जल गया। जिस पर दोनों भाई कमरे से बाहर भाग आए। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देर रात आग पर काबू पाने के बाद प्रदीप कमरे में गया तो वह कमरे में बिजली के तार की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। उसका भाई कमरे में गया तो प्रदीप को मृत पाया। उसने मामले से पुलिस के अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई हरदीप के बयान पर 174 की कार्रवाई की है।
वर्जन
घर में आग लगने के बाद तार भी जल गए थे। जिससे रात को युवक कमरे में गया तो बिजली के तार की चपेट में आकर उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत