फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After conducting fetal sex test, the hospital worker told the woman to be a girl in the womb, arrested

भ्रूण लिंग जांच कराने के बाद अस्पताल कर्मी ने महिला को गर्भ में बताया लड़की, गिरफ्तार

Sat, 05 Nov 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
After conducting fetal sex test, the hospital worker told the woman to be a girl in the womb, arrested
गुरुग्राम के अस्पताल में आरोपी महिला कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराती पीसी पीएनडीटी की टीम। संव? - फोटो : Sonipat
पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी पीएनडीटी) टीम ने निजी अस्पताल की महिला कर्मी को गुरुग्राम से दलाल के रूप में भ्रूण लिंग जांच करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम के सेक्टर-110 स्थित एचजेआर अस्पताल में डिकॉय का अल्ट्रासाउंड कराया था। इसके बाद महिला दलाल ने अल्ट्रासाउंड केंद्र से बाहर आते ही डिकॉय को बताया कि उनके गर्भ में बेटी है। जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। कार्रवाई सोनीपत व रोहतक की संयुक्त टीम ने की। महिला दलाल के पास से 8 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसके बाद टीम ने महिला को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर को जानकारी मिली थी कि गुरुग्राम के पालम विहार की निवासी शालिनी भ्रूण लिंग जांच कराती है। साथ ही वह निजी अस्पताल में कर्मचारी भी है। इसके बाद सिविल सर्जन ने सोनीपत व रोहतक की संयुक्त टीम का गठन किया। टीम में शामिल डिकॉय का महिला दलाल से संपर्क कराया गया। डिकॉय व शालिनी के बीच भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 15 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। शालिनी ने डिकॉय को गुरुग्राम के सेक्टर-110 स्थित एचजेआर अस्पताल में बुलाया। इसके बाद पीसी पीएनडीटी की टीम डिकॉय को लेकर वीरवार देर रात अस्पताल पहुंची। महिला दलाल ने डिकॉय का अल्ट्रासाउंड कराया। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने अल्ट्रासाउंड की फीस 1500 रुपये ली और बाकी रुपये अस्पताल की महिला कर्मी एवं दलाल शालिनी ने ले लिए। अल्ट्रासाउंड होने के बाद शालिनी ने डिकॉय को उसके गर्भ में लड़की होने की जानकारी दी। इस पर पीसी पीएनडीटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला दलाल को पकड़ लिया और उसके पास से 8 हजार रुपये बरामद कर लिये। बाद में टीम ने महिला दलाल को बझघेड़ा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। टीम में सोनीपत से नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत, डॉ. योगेश दहिया, डॉ. अनविता कौशिक, रोहतक से डॉ. देवेंद्र, डॉ. विशाल व गुरुग्राम से डॉ. प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed