{"_id":"68000813d42bf92e170ebc9e","slug":"after-conducting-fetal-sex-test-it-was-told-that-there-was-a-son-in-the-womb-four-accused-including-the-broker-were-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-135323-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भ्रूण लिंग जांच कराकर गर्भ में बताया बेटा, दलाल समेत चार आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भ्रूण लिंग जांच कराकर गर्भ में बताया बेटा, दलाल समेत चार आरोपी दबोचे
Thu, 17 Apr 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 31: गुरुग्राम के पटौदी में भ्रूण लिंग जांच कराने के मामले में पकड़े गए आरोपियों के साथ सोन
सोनीपत। भ्रूण लिंग जांच कराने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोनीपत व रोहतक की संयुक्त पीसी पीएनडीटी टीम ने गुरुग्राम के पटौदी में भ्रूण लिंग जांच कराने से पर्दा उठाया है। वहां भ्रूण लिंग जांच के बाद महिला के गर्भ में बेटा बताया गया था। तभी टीम ने छापा डालकर मुख्य दलाल समेत चार आरोपियों को दबोच लिया। सोनीपत व रोहतक की संयुक्त पीसी पीएनडीटी टीम ने आरोपियों के पास से 39 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पटौदी थाना में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि सोनीपत व रोहतक के आसपास एक गिरोह भ्रूण लिंग जांच कराने में सक्रिय है। गिरोह को पकड़ने के लिए सोनीपत व रोहतक पीसी पीएनडीटी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस दौरान एक महिला डिकॉय को तैयार किया गया। डिकॉय ने मुख्य दलाल नितेश से संपर्क किया और भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। दलाल नितेश ने उन्हें पटौदी बस अड्डे पर बुलाया। उसके बाद दलाल नितेश ने उन्हें गणपति डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड केंद्र में अन्य दलालों राजीव और प्रवीण से मिलने के लिए कहा। वहां जाने पर महिला डिकॉय की मुलाकात राजीव और प्रवीण से हुई। राजीव और प्रवीण उन्हें अपनी स्कूटी पर बैठाकर रामा अस्पताल ले गए और फिर उन्हें वापस गणपति डायग्नोस्टिक सेंटर ले आए, जहां पंजीकृत चिकित्सक ने उनका सामान्य अल्ट्रासाउंड किया। दोपहर 2 बजे एक और दलाल दीपक गणपति डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने आया और 39 हजार रुपये ले लिये। महिला के गर्भ में बेटा होने की जानकारी दी गई।
इस पर पीसी पीएनडीटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को काबू किया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। टीम में सोनीपत पीसी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक, रोहतक से नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी, डॉ. विशाल चौधरी, डॉ. नितिन, - डॉ. प्रवीन, रणजीत, मनोज, जोगिंद्र भी मौजूद रहे।