फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After beating the driver, kidnapped and robbed a car booked from Delhi

चालक की पिटाई करने के बाद अगवा कर दिल्ली से बुक कराई कार लूटी

Sun, 07 Aug 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
After beating the driver, kidnapped and robbed a car booked from Delhi
दिल्ली एयरपोर्ट से टैक्सी में बुक कराई गई कार को बहालगढ़ थाना क्षेत्र में लूट लिया गया। लुटेरों ने टैक्सी के चालक की पिटाई कर उसे अगवा कर लिया और काफी देर तक कार में घुमाते रहे। उसके बाद दीपालपुर के पास सुनसान क्षेत्र में कार से उतारकर भाग गए। बहालगढ़ थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वेस्ट बंगाल के वर्धमान के रहने वाले सागर दास ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में गुरुग्राम में रहते हैं और स्विफ्ट डिजायर कार पर चालक है। इस कार को ओला कैब में लगाया गया है। 4 अगस्त की रात को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से एक युवक ने उसकी कार को दिल्ली आईएसबीटी के लिए बुक कराया था। उसने कश्मीरी गेट पर उतरने के बाद चंडीगढ़ तक जाने की बात कही। वह कैब से उसको चंडीगढ़ छोड़ने के लिए तैयार हो गया। इसी दौरान युवक ने उसको जूस में मिलाकर शराब पिला दी जिससे उसे नशा होने लगा। उसी हालत में वह युवक को लेकर चंडीगढ़ के लिए चल दिया। सागर दास ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जीटी रोड पर एक अन्य कार ने उसकी टैक्सी को ओवरटेक करके रोक लिया। उसमें से उतरे दो युवकों ने उसकी पिटाई कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चुपचाप टैक्सी में ही अगली सीट पर बैठा लिया। उससे चाबी छीनकर टैक्सी बुक कराने वाले युवक ने चलानी शुरू कर दी। उसका मोबाइल छीन लिया गया। उसके साथी लुटेरों की कार टैक्सी के पीछे-पीछे चल रही थी। वह काफी देर तक उसको अगवा करके यहां से वहां घुमाते रहे। उसके बाद एक सुनसान क्षेत्र में उसको उतारकर भाग गए। उसने लोगों से पूछा तो वह दीपालपुर के पास का क्षेत्र था। उसके पास एक छोटा मोबाइल भी था, जिसका लुटेरों को पता नहीं था। उससे कॉल करके उसने कार के मालिक माधव नंद शाह को सूचना दी। जिसके बाद उसके मालिक ने पहुंचकर उसे अस्पताल में उपचार दिलवाया। उपचार दिलवाने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। बहालगढ़ थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैब चालक की पिटाई कर घायल करने व उसको अगवा करके कार लूटने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग में टैक्सी व लुटेरों की कार की फुटेज खंगाली जा रही हैं। मामले में गहनता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed