फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   AFSO Satish Dahiya given a heartfelt farewell upon retirement.

Sonipat News: एएफएसओ सतीश दहिया को सेवानिवृति पर दी भावभीनी विदाई

Sat, 27 Jun 2026 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 27 Jun 2026 04:46 AM IST
विज्ञापन
AFSO Satish Dahiya given a heartfelt farewell upon retirement.
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त एएफएसओ सतीश दहिया का सम्मान करते विभागीय अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत
गोहाना। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) सतीश दहिया को 38 वर्षों की लंबी और सराहनीय सरकारी सेवा पूरी करने पर भावभीनी विदाई दी गई। दहिया पिछले पांच वर्षों से गोहाना केंद्र पर कार्यरत थे और 30 जून 2026 को उनकी सेवा अवधि पूर्ण हो रही है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं का उदाहरण बताया। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में विभाग के कर्मचारियों और डिपो धारकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएफएसओ राजेश हुड्डा, दमन सिंह, जितेंद्र लाठर, अमित कुमार, अनिरुद्ध, नागेंद्र, बाला देवी तथा डिपू धारक प्रधान दलवीर आर्य सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सतीश दहिया के सरल स्वभाव और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) सतीश दहिया को 38 वर्षों की लंबी और सराहनीय सरकारी सेवा पूरी करने पर भावभीनी विदाई दी गई। दहिया पिछले पांच वर्षों से गोहाना केंद्र पर कार्यरत थे और 30 जून 2026 को उनकी सेवा अवधि पूर्ण हो रही है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं का उदाहरण बताया। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में विभाग के कर्मचारियों और डिपू धारकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर एएफएसओ राजेश हुड्डा, दमन सिंह, जितेंद्र लाठर, अमित कुमार, अनिरुद्ध, नागेंद्र, बाला देवी तथा डिपू धारक प्रधान दलवीर आर्य सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सतीश दहिया के सरल स्वभाव और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed