फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   advocate police administration dispute

सोनीपत में जुटे प्रदेश भर के वकील, दीवार बनाने के मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से करेंगे मुलाकात

Tue, 26 Nov 2019 08:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
advocate police administration dispute
सोनीपत बार एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक में उपस्थित अधिवक्ता। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सोनीपत में दीवार को लेकर हुए विवाद में बार व बैंच के बीच सुलह होने की बजाय मामला बढ़ता जा रहा है। दीवार बनाने व एसपी के रवैये के खिलाफ सोनीपत में नौ दिन से चल रहा वकीलों का वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। बार हॉल में बनवाई गई दीवार पर वकीलों ने आर-पार के संकेत दिए हैं। हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों ने भी सोनीपत के वकीलों का समर्थन करने का आश्वासन दिया है। वहीं, बार काउंसिल ऑफ हरियाणा एंड पंजाब ने सोनीपत बार एसोसिएशन को आश्वासन दिया है कि जिसने दीवार बनवाई है, उसी से तुड़वाई जाएगी। इस मामले में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य पहले हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से बातचीत करेंगे। कोई हल नहीं निकला तो 28 नवंबर को बार काउंसिल में बैठक की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि 9 दिन से जिला बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर रखा है। पहले एसपी प्रतीक्षा गोदारा के रवैये पर नाराजगी जताते हुए उनके तबादले की मांग को लेकर वर्क सस्पेंड शुरू किया था तो दो दिन बाद ही बार के हॉल में मालखाने की दीवार को हटाने के मामले में विवाद गहरा गया। मामला यहां तक बढ़ गया कि सेशन जज की शिकायत पर बार प्रधान व एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में मालखाने की दीवार को दोबारा खड़ा कर दिया गया। इस पूरे प्रकरण में तनाव की स्थिति इतनी बढ़ गई कि अदालत परिसर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं, बिजली निगम ने भी वकीलों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए उनके चैंबरों पर रात के समय छापा मारा था। इस दौरान खुलासा हुआ कि केवल 35 चैंबरों में मीटर चल रहे हैं, जबकि करीब डेढ़ सौ चैंबरों में बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर वकीलों ने आंदोलन को व्यापक कर दिया और प्रदेशभर की बार एसोसिएशन के अलावा बार काउंसिल व हाईकोर्ट के वकीलों से भी मदद मांगी।
विज्ञापन

मंगलवार को जुटे प्रदेश भर की बार एसोसिएशन व बार काउंसिल के सदस्य
मंगलवार को जिला बार रूम में प्रदेशभर की बार एसोसिएशनों व बार काउंसिल के सदस्य पहुंचे। इस दौरान सोनीपत बार एसोसिएशन प्रधान अनूप दहिया ने घोषणा की कि उनकी मांगें माने जाने तक उनकी बार का वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। बैठक में हरियाणा बार ऐसोसिएशन के चेयरमैन मीर सिंह के अलावा रोहतक, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, पानीपत व अन्य जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार तुड़वाने को निकाला जाएगा समाधान
बार काउंसिल के पूर्व प्रधान बिजेंद्र अहलावत ने कहा कि वकील अपने स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। बैंच के साथ टकराव की स्थिति को सुलझा लिया जाएगा। दीवार जिसने बनवाई है, उसी से तुड़वाने के लिए समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए बार काउंसिल का एक प्रतिनिधिमंडल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से मिलेगा। उसमें हल नहीं हुआ तो 28 नवंबर को बैठक में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। एसपी के तबादले की मांग सरकार से की जाएगी।
बैंच के सामने रखी गई थी समस्या
सोनीपत जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अनूप सिंह दहिया ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन ने शुरुआत में सेशन जज से मुलाकात कर अपनी समस्या उनके सामने रखी थी। लेकिन अगले ही दिन बार एसोसिएशन प्रधान व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया। ऐसे में अब वह अब कोई बात नहीं करेंगे। वह इस मामले में हाईकोर्ट या बार काउंसिल के जरिये ही बातचीत करेंगे। एसपी के तबादले को लेकर वर्क सस्पेंड जारी रहेगा।

सभी मुद्दों को सुलझाया जाएगा
हरियाणा एंड पंजाब बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपी रंधावा ने कहा कि वकीलों की एकता हर हाल में बनी रहेगी। तीनों मुद्दों के हल होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। यदि वर्क सस्पेंड की जरूरत पड़ी हो हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में वर्क सस्पेंड रखा जाएगा। सेशन जज के साथ मसले को हाईकोर्ट की मदद से सुलझा लिया जाएगा। एसपी के तबादले के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

सोनीपत बार एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक को संबोधित करते जिला बार एसोसिएशन प्रधान अनूप दहिया।

सोनीपत बार एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक को संबोधित करते जिला बार एसोसिएशन प्रधान अनूप दहिया।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed