{"_id":"669859cf38dc05dda704d5b4","slug":"advocate-nephew-attacked-in-shop-dispute-sonipat-news-c-197-1-snp1003-121493-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दुकान के विवाद में अधिवक्ता भतीजे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दुकान के विवाद में अधिवक्ता भतीजे पर किया हमला
Thu, 18 Jul 2024 05:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 54- सोनीपत के गोहाना में पुरानी अनाज मंडी में हमला करने के दौरान सीसीटीवी की फुटेज। स्रोत:
गोहाना। शहर में पुरानी अनाज मंडी में दुकान के विवाद को लेकर चाचा ने 14-15 युवकों को बुलाकर अधिवक्ता भतीजे पर हमला करवा दिया। अधिवक्ता ने हमलावरों को शटर तोड़ने से रोका तो उस पर हमला कर दिया। उनके हाथ, सिर पर पैर पर चोट लगी। उनको नागरिक अस्पताल से बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई। शहर थाना गोहाना में 12 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मुकदमा दर्ज किया गया।
एक पक्ष ने पुलिस को बताया कि पुरानी अनाज मंडी में उनके परिवार की 144 गज की दुकान है। उसके ऊपर वाले हिस्से पर उनका और उनके चाचा का परिवार रहता है। इस दुकान की 75 फीसदी हिस्से की रजिस्ट्री उनके नाम और 25 फीसदी हिस्से की रजिस्ट्री उनके चाचा के नाम है। दोनों परिवारों में दुकान की जगह और उसमें मौजूद सामान पर विवाद चल रहा है। उन्होंने अपने हिस्से में चहारदीवारी कर रखी है। दो गाड़ियों में 14-15 युवक, उससे चाचा, चाची, उसका बेटा और अन्य लोग हथियारों से लैस होकर आए और उनकी दुकान का शटर तोड़ने लगे। हमलावरों ने डंडे व हथियार ले रखे थे। उन्होंने वीडियो बनानी शुरू की तो उनका मोबाइल छीन लिया गया। उन्हें पिस्तौल दिखाकर कहा गया कि कोई भी दुकान पर आया जो अपनी जान खो बैठेगा। इसके बाद उनके सिर, हाथ व पैर पर हथियारों से हमला किया गया। आरोपी धमकी देकर चले गए
दूसरे पक्ष की एक महिला ने शिकायत दी कि उनका परिवार शादी में गया था और ससुर घर पर अकेले थे। उनकी दुकान पर जेठ और उनके लड़कों ने दुकान में घुसकर कब्जा करने की कोशिश की। उनसे ससुर का मोबाइल छीन लिया गया। वह घर पर आए दुकान व मकान के ताले टूटे मिले। घर से आभूषण व नकदी गायब थी। उनसे और उनके पति से मारपीट की गई। साथ ही उनके साथ अभद्रता की गई। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच में मामला रुपये व नकदी चुराने का नहीं मिला।