फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Advisory issued for protection from heat and heat, control number issued

Sonipat News: गर्मी व लू से बचाव के लिए एडवाजरी जारी, कंट्रोल नंबर जारी

Thu, 25 Apr 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Advisory issued for protection from heat and heat, control number issued
फोटो 31. सोनीपत के तिरंगा चौक पर स्माॅग गन से छिड़काव करती नगर निगम की गाड़ी। स्रोत: सूचना विभा
सोनीपत। गर्मी व लू से बचाव के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसको लेकर उपायुक्त एवं जिला आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन डा. मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली और लोगों से आह्वान किया कि वह खुद के बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतते हुए एडवाइजरी का पालन करें।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार कहा कि हर विभाग के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिनका पालन जरूरी है। विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करें, जिनमें ओआरएस, जरूरी दवाए, क्या करें क्या न करें की जानकारी वाले बोर्ड की स्थापना, पेयजल इत्यादि की पूर्ण व्यवस्था करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह स्वास्थ्य विभाग कंट्रोल रूम में नंबर-108 पर सहायता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम में भी दूरभाष 0130-2221590 पर भी कॉल करके किसी भी प्रकार की जानकारी साझा कर मदद ली जा सकती है। साथ में उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर-18001805678 की भी जानकारी देते हुए लोगों का आह्वान किया कि वे पेयजल की समस्या व आपूर्ति के लिए इस नंबर पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य चौक-चोराहों पर स्मॉग गन से किया छिडक़ाव
बढ़ती गर्मी व गर्म हवाओं (लू) के प्रभाव को कम करने के लिए नगर निगम की टीम ने मुख्य चौक व चौराहों पर स्मॉग गन से पानी का छिडक़ाव शुरू कया। जिससे लोग गर्म हवाओं के प्रभाव से बच सके। निगमायुक्त विश्राम मीणा ने लोगों का आह्वान किया कि सभी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा की ओर से जनहित में लू से बचाव के लिए जारी एडवाइजरी का अवश्य पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed