{"_id":"61f5864f4cda1218b52868e3","slug":"adrm-took-stock-of-rail-operation-safety-sonipat-news-rtk636964988","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीआरएम ने लिया रेल संचालन सुरक्षा का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीआरएम ने लिया रेल संचालन सुरक्षा का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे जंक्शन पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते एडीआरएम (ऑपरेशन) हेमेंद्र क?
- फोटो : Sonipat
एडीआरएम (ऑपरेशन) हेमेंद्र कुमार ने शनिवार को रेल संचालन सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने रेल अधिकारियों संग बैठक करते हुए सर्दी में अधिक सावधानियां बरतने की तैयारी, रेलपथ पर सुरक्षा, गति सीमा में वृद्धि, कोहरे को देखते हुए ट्रेनों के संचालन समेेत कई मुद्दों पर चर्चा की। एडीआरएम (ऑपरेशन) हेमेंद्र कुमार शनिवार सुबह 11.30 बजे रेलवे जंक्शन पर अपनी टीम के साथ पहुंचे थे।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल से मिले निर्देश के बाद हेमेंद्र कुमार ने ट्रेनों के संचालन को लेकर सर्दियों में सावधानियां बरतने पर जोर दिया। उन्होंने रात में पेट्रोलिंग को और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा ही रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने रेल लाइन व फाटकों के सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने और हाई-स्पीड सेक्शन में रेल लाइन किनारे चहारदीवारी का निर्माण करने को कहा। उन्होंने रेल लाइन पार करने की घटनाओं को गंभीरता से लिया और रेल लाइन के निकट अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए। ट्रेनों के निर्बाध संचालन के लिए रेल लाइनों के साथ रिले व पैनल रूम पर विद्युत सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार, यातायात निरीक्षक संजय कुमार, एसएसई नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, आरपीएफ थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
स्टेशन परिसर में खड़े दोपहिया वाहन हटवाए
उनके आगमन पर आरपीएफ टीम ने स्टेशन परिसर में खड़े दोपहिया वाहनों को हटवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक युद्धवीर सिंह ने कहा कि स्टेशन परिसर में अवैध पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।