फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Adopt zero tolerance policy to stop illegal liquor sale and cash transactions

Sonipat News: अवैध रूप से शराब बिक्री और नकदी का लेनदेन रोकने के लिए अपनाएं जीरो टॉलरेंस नीति

Mon, 13 May 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Adopt zero tolerance policy to stop illegal liquor sale and cash transactions
सोनीपत। जनरल ऑब्जर्वर डॉ. मंजुला एन ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए जिम्मेदारी को पूरी करने के लिए सभी अधिकारी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध रूप से शराब की बिक्री और नकदी के लेनदेन पर रोक लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं।
विज्ञापन


जनरल ऑब्जर्वर ने लघु सचिवालय में लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की समीक्षा को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने चुनाव संबंधी आने वाली शिकायतों के टोल फ्री नंबर 1950 व सी-विजिल एप के बारे में विस्तार से जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश व दिल्ली बॉर्डर सहित जिले में दूसरे जिलों के साथ लगती सीमाओं पर नाके लगाए गए हैं जहां पर अवैध रूप से शराब व नकदी के लेनदेन पर निगरानी की जा रही है। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त गौरव राजपुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुशील कुमार, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश शर्मा, जूनियर प्रोग्रामर संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed