फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Admitted to getting 150 youths to get jobs, also tell the names of 10

150 युवकों को नौकरी लगवाने की बात कुबूली, 10 के नाम भी बताए

Thu, 24 Feb 2022 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Admitted to getting 150 youths to get jobs, also tell the names of 10
सोनीपत। पेपर सॉल्वर गैंग के मुख्य आरोपी निलंबित सीबीआई कर्मी ने करीब 150 युवकों को नौकरी लगवाने के लिए उनके पेपर पास कराए है। उसने एसटीएफ की पूछताछ में करीब 10 युवकों के नाम भी बताए है। एसटीएफ ने आरोपी सोनीपत के गांव पिपली निवासी दिशांत उर्फ रॉकी उर्फ ऑकी को एक दिन पहले काबू कर पांच दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

एसटीएफ सोनीपत प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने बताया कि पानीपत में दर्ज पेपर लीक मामले में दिशांत को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने एसटीएफ के सामने कई खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि वह करीब 150 युवकों को नौकरी लगवा चुका है। उसे एक युवक को नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 50 हजार रुपये मिलते थे। अब टीम आरोपी की प्रॉपर्टी व बैंक खातों की जानकारी जुटाएगी। आरोपी की मुख्य सरगना रोबिन से दोस्ती विकास नाम के युवक ने करवाई थी। पुलिस टीम उससे लगातार पूछताछ कर सुबूत जुटा रही है। आरोपी ने जिन युवकों के नाम बताए हैं उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed