फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Admission process for postgraduate courses started in colleges

महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की दाखिला प्रक्रिया शुरू

Fri, 05 Nov 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Admission process for postgraduate courses started in colleges
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए प्रमाण पत्रों की जांच करवाता विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Sonipat
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद शुक्रवार को दाखिला प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। त्योहारी अवकाश होने के बावजूद हिंदू महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बीके गर्ग के साथ ही अन्य स्टाफ भी महाविद्यालय पहुंचा, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना आए।
विज्ञापन

शनिवार को भी स्टाफ सदस्यों को दोपहर एक बजे तक महाविद्यालय में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दाखिले के लिए आने वाले विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें। उच्चतर शिक्षा निदेशालय, पंचकूला ने 3 नवंबर को स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी। हालांकि विश्वविद्यालय कैलेंडर के अनुसार 1 से 7 नवंबर तक कॉलेज में त्योहारी अवकाश चल रहा है। उसके बावजूद विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए हिंदू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीके गर्ग ने 5 व 6 नवंबर को कॉलेज खोलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पहले दिन 20 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
हिंदू महाविद्यालय में 7 स्नातकोत्तर की कक्षाएं हैं, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और एमकॉम शामिल हैं। शुक्रवार को पहले दिन 20 विद्यार्थियों ने अपने प्रमाण पत्रों की जांच करवाई और फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवाने के साथ ही रोल नंबर भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 10 नवंबर तक फीस जमा करवानी होगी। महाविद्यालय में अगर सीटें रिक्त रहती हैं तो 12 को ओपन फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इस दौरान जो भी विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं, वे अपने मूल प्रमाण पत्र लेकर कॉलेज पहुंच जाएं। 15 नवंबर को कक्षाएं प्रारंभ होंगी।

वर्जन
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट 3 नवंबर को जारी की गई थी। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए त्योहारी अवकाश के बावजूद कॉलेज खोला गया और विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच करते हुए दाखिला प्रक्रिया पूरी की। शनिवार को भी दोपहर तक कॉलेज खुलेगा। विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्रों की जांच करवाने के साथ ही फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के लिए 10 नवंबर तक का समय है। 15 नवंबर को कक्षाएं शुरू होंगी।
- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed