{"_id":"5ed3eff78ebc3e905e2bc486","slug":"admission-murthal-university-english-honours-sonipat-sonipat-news-rtk5574102192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल विवि से छात्र कर सकेंगे बीए इंग्लिश ऑनर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल विवि से छात्र कर सकेंगे बीए इंग्लिश ऑनर्स
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब विद्यार्थियों को बीए इंग्लिश ऑनर्स करने के लिए सोनीपत से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है, वह मुरथल विवि से बीए इंग्लिश ऑनर्स कर सकेंगे। विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए डूअल डिग्री पाठ्यक्रम में 160 सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यार्थी विवि में 9 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विवि में इस तरह हैं सीटें
मुरथल विवि के एमटेक पाठ्यक्रम में इलेक्ट्रिक पॉवर सिस्टम में 18, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई एंड सी) में 18, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में 18, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिजाइन) में 18, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 18, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 30, बॉयोमेडिकल इंजीनियरिंग में 18, केमिकल इंजीनियरिंग में 18, हाइवे इंजीनियरिंग में 18, बॉयोटेक्नोलॉजी में 18 व एनर्जी एंड एन्वायरमेंटल मैनेजमेंट में 18 सीटें हैं। एमए इंग्लिश में 30, डूअल डिग्री बीए ऑनर्स इंग्लिश -एमए इंग्लिश में 60, डूअल डिग्री बीबीए-एमबीए में 60, एमएचए में 30 व एमबीए में 60 सीटें हैं। एमआर्क (सस्टेनेबल आर्किटेक्चर) में 20, एम प्लान (अर्बन एंड रीजनल प्लानिंग) में 20, एमटेक (कंस्ट्रक्शन एंड रियल एस्टेट मैनेजमेंट) में 18 सीटें हैं। दो वर्षीय एमएससी पाठ्यक्रम में बॉयोटेक्नोलॉजी में 30, केमिस्ट्री में 60, मैथमेटिक्स 60, फिजिक्स 60 व एन्वायरमेंट सांइस में 18 सीटें हैं।
डूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) केमिस्ट्री-एमएससी कैमिस्ट्री में 60, डूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स- एमएससी फिजिक्स में 60 व डूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) मैथेमेटिक्स-एमएससी मैथेमेटिक्स में 60 व डूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) बॉयोटेक्नोलॉजी-एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी में 60 सीटें हैं।
विज्ञापन
आसपास के विद्यार्थियों को मिलेगा सीट बढ़ने का लाभ
कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने कहा कि कम सीटें होने के कारण विवि में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले पाते थे। विवि प्रशासन ने आसपास के छात्र और छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए कुछ पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस बार विवि ने डूअल डिग्री बीए ऑनर्स इंग्लिश-एमए इंग्लिश में नया पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है। इसमें 60 सीटें होंगी। जबकि डूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) बायोटेक्नोलॉजी-एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री व फिजिक्स में 30 से बढ़ाकर 60 सीटें की हैं। डूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) मैथेमेटिक्स-एमएससी मैथेमेटिक्स में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 60 की हैं।