फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   administration news

अधिकारी मंत्री के दरबार में, पेंशन धारक बुजुर्ग लघु सचिवालय के बाहर इंतजार में

Thu, 11 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 11 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
administration news
गांव थाना कलां के साथ अन्य गांवों के पेंशनधारक बुधवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाग लेने आए राज्यमंत्री से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या में अशक्त भी थे। लघु सचिवालय परिसर में राज्य मंत्री और अधिकारियों से मिलने के लिए इन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। सभी प्रशासनिक अधिकारी राज्यमंत्री के दरबार में लघु सचिवालय के तीसरे तल पर मौजूद थे।
विज्ञापन


जब ग्रामीणों ने राज्यमंत्री की लघु सचिवालय पर गाड़ी दिखी तो थाना कलां के ग्रामीण उसका घेराव करने चल पड़े। इस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने इन्हें रोक लिया। बुजुर्गों ने बताया कि सितंबर-2015 से अब तक गांव के किसी भी पात्र धारक को पेंशन नहीं मिल पाई है, उनके गांव में बने डाकखाने में खाते भी खुले हैं। रोजाना पात्र बुजुर्ग पेंशन पाने के लिए डाकखाने के चक्कर काट रहे हैं। पात्रों की मांग है कि गांव थाना कलां की सभी कैटेगरी की पेंशन एक सप्ताह के अंदर भेजी जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके । गांव का डाकखाना पेंशन वितरण में समर्थ नहीं है, उनके खाते एसबीआई खरखौदा में खुलवाएं जाए। अगर समय पर कार्यवाही नहीं हुई तो लघु सचिवालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन


मृत दिखाकर बंद कर दी पेंशन
गांव थाना कलां के रहने वाले रामकंवार ने बताया कि उसकी बुढ़ापा पेंशन आईडी क्रमांक 3301897 के तहत बनी थी। इससे वह  पेंशन ले रहा था। समाज कल्याण विभाग ने उसे जीवित होते हुए भी 14 जनवरी 2015 को मृत मानकर उसकी पेंशन बंद कर दी। वेबसाइट पर प्रदर्शित विभाग के रिकॉर्ड में उसे मृत दिखाकर पेंशन रोकी गई है, जो सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न गांवों से भी आए अशक्तजन
समस्याओं को लिए जिले के विभिन्न गांव से अशक्तजन भी आए। जिनमें कथूरा गांव से संजय, चिड़ाना से रणजीत सिंह, मुंडलाना से रामदिया राकेश, छिछड़ाना से सुरेश, वेदपाल कथूरा, बीनू भी आए थे। जिनको भाकियू नेता सत्यवान नरवाल ने उनकी समस्याओं को लेकर डीसी तक पहुंचाने का आश्वासन देकर वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed