{"_id":"96c9415bac9bc2335568f2c18dc946a6","slug":"administration-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के स्कूल के बाहर तैनात होगी राइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियों के स्कूल के बाहर तैनात होगी राइडर
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पुलिस अब लड़कियों के स्कूल के बाहर गश्त करती नजर आएगी। इसके अलावा मुंह ढककर चलने वाले लड़के और लड़कियों के खिलाफ भी खाकी सख्त दिखेगी। वाहनों के कागजात नहीं मिलने पर इनका चालान भी काट जा सकता है। गुरुवार को गोहाना पहुंचे एसपी अभिषेक गर्ग ने निगरानी कमेटी की मांग पर थाना प्रभारियों को यह आदेश दिए। अब पुलिस अपने कप्तान के आदेशों का कितना पालन करती है, यह तो समय ही बताएगा।
छह महीने पहले एसपी ने छोटे-छोटे घरेलू मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस निगरानी कमेटी बनाने का फैसला लिया था। इस कमेटी में लगभग शहर के तीस सदस्य शामिल हैं। जो किसी न किसी तरह सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं। पिछले छह महीने में कमेटी ने लगभग दर्जन भर मामलों को पक्षों की सहमति करा निपटा दिया है। कमेटी के बैठने के लिए कोई कार्यालय नहीं बनाया गया था। जिससे कमेटी को कहीं-कहीं मीटिंग कर मामलों का निपटारा करना पड़ता था। कमेटी की इस समस्या को देखते हुए एसपी अभिषेक गर्ग ने थाना शहर में खाली पड़े पुराने एसआईटी कार्यालय को कमेटी को सौंप दिया। जिसकी वीरवार को एसपी अभिषेक गर्ग ने शुरुआत की। इस मौके पर विनोद जैन, हवा सिंह वर्मा, विनय बजाज, विकास गोयल, सुनील जिंदल, विनोद राजौरा और मोहनलाल वर्मा आदि उपस्थित थे।
निगरानी कमेटी ने एसपी के समक्ष रखी मांगें
कार्यालय की शुरुआत के बाद निगरानी कमेटी के सदस्यों ने एसपी के सामने कुछ मांगें रखी। जिनमें प्रमुख मांगें लड़कियों के स्कूलों के सामने छुट्टी के समय पीसीआर और राइडर लगाने की थी। बाइक पर चलते समय मुंह पर कपड़ा बांधने वालों के चालान किए जाए। शहर में खासकर शाम के समय गश्त बढ़ाई जाए। इसके अलावा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएं। इस पर एसपी ने तुरंत थाना शहर प्रभारी को आदेश देते हुए लड़कियों के स्कूलों के सामने छुट्टी के समय महिला खानपुर एसएचओ को दो घंटे राइडर लगाने के आदेश दिए। मुंह पर कपड़ा बांधने वाले बाइकर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा शहर को जाम से मुक्त बनाने के लिए वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा किया जाए।
विज्ञापन
जूता व्यापारी के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
पिछले सप्ताह मुख्य बाजार में जूता व्यापारी को बाइक सवार युवकों द्वारा गोली मारने के मामले में जूता व्यापारी के परिजन वीरवार को एसपी से मिले। उनका कहना है कि अभी तक न तो बाइक पकड़ी गई है और न ही आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। उन्होंने एसपी के समक्ष जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। जिससे एसपी ने उन्हें पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
क्या बोले एसपी
एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा कि शहर में पुलिस निगरानी कमेटी छह महीने पहले बनाई गई थी। छह महीने में लाइजनिंग कमेटी ने मेहनत कर कईं मामले सुलझाए हैं। यह कमेटी पुलिस के लिए एक रीढ़ की हड्डी साबित होगी। क्योंकि कमेटी के मामले सुलझाने से पुलिस का आधा कार्य कम होगा। वहीं उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव को देखते हुए पुलिस सख्त है। चुनाव सही तरीके से कराने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम है। इसके अलाव खानपुर गोली मामले की जांच चल रही है। यह मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।