फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   administration hire bus, will be problem

13 रूटों पर आज से बस सेवा होगी प्रभावित, करीब 4 हजार यात्रियों को झेलनी पड़ेंगी मुश्किलें

Fri, 11 Oct 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
administration hire bus, will be problem
सोनीपत बस अड्डे पर खड़ीं बसें। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों व अर्द्धसैनिक बलों को लाने व ले जाने के लिए प्रशासन ने रोडवेज से 16 बस मांगी हैं। इसके चलते विभिन्न रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करने को मजबूर होना पड़ेगा। रोडवेज अफसरों की तरफ से शुक्रवार को 16 बस प्रशासन को सौंप दी जाएंगी। आने वाले दिनों में और बसों की मांग भी की जा सकती है। जिसका खामियाजा यात्रियों का भुगतना पड़ेगा। फिलहाल ग्रामीण रूट पर चलने वाली रोडवेज बसें पुलिस लाइन में भेजी जा रही हैं। जिससे ग्रामीणों के साथ शहर पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पहले से ही बसों की कमी से जूझ रहे यात्री
सोनीपत बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर रोजाना करीब 15 हजार यात्री सफर करते हैं। जिनके लिए 197 बस स्वीकृत हैं। मगर वर्तमान में महज 120 बसें ही उपलब्ध हैं। इनमें से भी 10-12 बस किसी खराबी की वजह से रोजाना वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं, जिसके चलते सभी रूटों पर चलने वाली बसों में पहले से ही काफी भीड़ रहती है। सितंबर माह के अंत में चुनाव तैयारियों के लिए ही प्रशासन ने 4 बसें मांग ली थीं। अब और 16 बस की डिमांड और कर दी है।
विज्ञापन

इन रूटों पर होगी यात्रियों को मुश्किलें
चुनाव के लिए भेजी जाने वाली बसों से 13 रूटों से बसें हटाई जा रही हैं। जिनमें राठधना, बली कुतुबपुर, मुकीनपुर, नांदनौर, जाखौली, फरमाणा, बढख़ालसा, सांपला, दातौली, बड़ौली, खुबडू, नया बांस, उमेदगढ़ रूट शामिल हैं। बसों के नहीं चलने से इन रूटों पर चलने वाले करीब चार हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के लिए प्रशासन ने मांगी हैं बसें
चुनाव की तैयारियों के लिए प्रशासन ने पहले चार बस मांगी थी। अब और 16 बसों की डिमांड की है। इन बसों को विभिन्न रूटों से हटाकर शुक्रवार को पुलिस लाइन में भेज दिया जाएगा। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। -बलवान सिंह, डीआई रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed