Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   administration gears up for htet

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाएं : अंकिता चौधरी

Thu, 01 Dec 2022 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
administration gears up for htet
सोनीपत। जिले में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 3 व 4 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में परीक्षा से संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अंकिता चौधरी ने बताया कि लेवल-3 पीजीटी लेक्चरर के लिए पात्रता परीक्षा 3 दिसंबर को सांय 3 से 05:30 बजे तक, लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा 4 दिसंबर को प्रात 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक व लेवल-1 प्राइमरी की परीक्षा 4 दिसंबर को दोपहर बाद 3 से सायं 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि एचटेट परीक्षा के लिए जिले के 22 स्कूल-कॉलेजों में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें तीनों लेवल में कुल 20 हजार 542 परीक्षार्थी भाग लेंगे। एचटेट परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए धारा 144 लागू की गई है। बैठक में नगराधीश डॉ. अनमोल, डीएसपी विरेंद्र, डीआरओ हरिओम अत्री, जिला शिक्षा अधिकारी आदर्श राजन, जिला परियोजना संयोजक नवीन गुलिया, पीडब्ल्यूडी विभाग से एक्सईएन प्रशांत कौशिक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे व जैमर सहित सभी जरूरी सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह परीक्षा काफी संवेदनशील है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यही वजह है कि सभी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद की गई है। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को ट्रेजरी से भारी सुरक्षा के बीच ही परीक्षा केंद्रों तक लेकर जाया जाएगा। परीक्षा के लिए पर्यवेक्षक व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी के साथ फ्लाईंग स्क्वायड भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने बताया कि आवेदन के समय परीक्षार्थियों ने जो आईडी अपलोड की थी, परीक्षा देने के समय उसी आईडी की मूल प्रति साथ लेकर जाएं। परीक्षा केंद्रों में सभी परीक्षार्थियों को पूरी जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाए। परीक्षा से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी कोई भी घड़ी या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर लेकर नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed