फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken against those who burn stubble, committees will keep an eye in every village

Sonipat News: पराली जलाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, हर गांव में कमेटियां रखेंगी नजर

Wed, 11 Sep 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who burn stubble, committees will keep an eye in every village
सोनीपत। पराली जलाने की रोकथाम व नियंत्रण के लिए मंगलवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड के चेयरमैन पी. रघुवेंद्र राव ने वीडियो काॅन्फ्रेंस से अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पराली जलाने या अन्य प्रकार की आगजनी की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। यदि कोई भी इसका उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने कहा कि वह पराली जलाने की एक भी घटना नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्ण लगाम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला, तहसील, ब्लॉक व गांव स्तर पर गठित कमेटियां जिला में हर क्षेत्र में पूर्ण निगरानी रखें। वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान नगराधीश रेणुका नांदल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डाॅ. पवन शर्मा, सहायक अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed