फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken against BLOs who are negligent in verification work.

Sonipat News: सत्यापन कार्य में लापरवाही करने वाले बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई

Mon, 01 Jul 2024 08:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Jul 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against BLOs who are negligent in verification work.
सोनीपत। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में एक जुलाई को आधार तिथि मानकर जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन अभियान शुरू कर दिया गया है। जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक हो चुकी है, उनके वोट बनवाना व जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची से हटाना सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लघु सचिवालय में उपायुक्त और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने मतदाता सूची के सत्यापन, पोलिंग स्टेशनों को सुव्यवस्थित करने, 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के वोट बनवाने व कम वोटर टर्नआउट वाले पोलिंग स्टेशनों के लिए विशेष योजना तैयार करने के विषय पर दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉफ्रेंस के बाद उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों को कहा कि ऐसे मतदान केंद्रों की सूची तैयार की जाए, जहां मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक होने की संभावना है, ताकि समय रहते वैकल्पिक मतदान केंद्र की व्यवस्था करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।ईआरओ मतदाता सूची के सत्यापन के कार्य की गंभीरता के साथ मॉनिटरिंग करें व बीएलओ के कार्य की जांच करें। प्रारूप 1 से 8 की तैयारी सहित 1 जुलाई को आधार तिथि मानकर एकीकृत ड्राफ्ट रोल की तैयारी की जाएगी। 25 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। 25 जुलाई से 9 अगस्त तक दावे व आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। 20 अगस्त को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला में नए वोट बनाने का कार्य होगा शुरू
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष अभियान चलाकर 27-28 जुलाई व 3-4 अगस्त को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य होगा। बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म-6 भरवाएंगे। आयोग की ओर से वोट बनवाने का अवसर दिया जा रहा है, एक जुलाई से सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ नई वोट बनाने का कार्य करेंगे। इस दौरान एडीसी अंकिता चौधरी, डीआरओ हरिओम अत्री, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार, निर्वाचन कानूनगो कृष्ण हुड्डा, नगराधीश पूजा कुमारी, पवन व पूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed