फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action to be taken against office-bearer absent from five meetings: Diwan

पांच बैठकों में अनुपस्थित पदाधिकारी पर होगी कार्रवाई : दिवान

Tue, 14 Jul 2026 08:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Jul 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Action to be taken against office-bearer absent from five meetings: Diwan
फोटो : सोनीपत के कांग्रेस भवन में हुई बैठक के दौरान मंचासीन जिलाध्यक्ष कमल दिवान, संजीव दहिया ए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में मंगलवार को पार्टी की मासिक कार्यकारिणी बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने की।



शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है। अब हर माह कार्यकारिणी की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। यदि कोई पदाधिकारी बिना उचित कारण लगातार पांच बैठकों से अनुपस्थित रहेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ये निर्देश पार्टी आलाकमान ने जारी किए हैं। सभी पदाधिकारियों को इनका पालन करना अनिवार्य है। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर भी बात हुई। दोनों जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्हें पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना होगा। इससे संगठन की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिना उचित कारण देरी से आने पर जवाबदेह होंगे। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें नोटिस भी जारी किया जाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, अमनदीप, संगठन महासचिव मुकेश पन्नालाल, कोषाध्यक्ष नीटू दहिया, जिला पार्षद जयसिंह मलिक व संत कुमार, मनोज रिढाऊ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed