{"_id":"65b69e22fc2aee1e910fce9a","slug":"acps-sons-body-found-in-gannaur-taken-to-delhi-police-sonipat-news-c-197-1-snp1001-112975-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गन्नौर में मिला दिल्ली के एसीपी के बेटे का शव, दिल्ली पुलिस ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गन्नौर में मिला दिल्ली के एसीपी के बेटे का शव, दिल्ली पुलिस ले गई
Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
सार
खुबडू झाल पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली की समयपुर बादली थाना में लक्ष्य की हत्या का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में कार्रवाई समयपुर बादली थाना पुलिस कर रही है। शव उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के स्पेशल स्टाफ में तैनात एसीपी के अधिवक्ता बेटे लक्ष्य का शव खुबडू झाल नहर से गन्नौर पुलिस ने बरामद किया है। शव को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई। रविवार देर शाम लक्ष्य का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली स्पेशल स्टाफ में तैनात एसीपी यशपाल सिंह के बेटे लक्ष्य (25) का शव गन्नौर में मिला है। लक्ष्य दिल्ली में अधिवक्ता थे। लक्ष्य के दो दोस्तों पर पैसों के लेनदेन के चलते 23 जनवरी को पानीपत के जाटल गांव के पास उनकी हत्या करने की मंशा से उन्हें नहर में धक्का देने का आरोप है।
विज्ञापन
इसके बाद से दिल्ली पुलिस व एनडीआरएफ की टीम लक्ष्य की तलाश के लिए सर्च अभियान चला रही थी। रविवार देर शाम लक्ष्य का शव गन्नौर से गुजर रही खुबडू झाल नहर से बरामद हुआ। इसके बाद खुबडू झाल चौकी पुलिस ने कार्रवाई के बाद अधिवक्ता लक्ष्य के शव को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन