फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   acident- two girls died in accident

लस्सी लेने जा रही दो बच्चियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 24 Mar 2020 07:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
acident- two girls died in accident
रुकमणी का फाइल फोटो। - फोटो : Sonipat
गोहाना। गांव कथूरा के पास अज्ञात वाहन ने दो लड़कियों को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला नालंदा के गांव अंबाविधा का रहने वाला जोगेश्वर चौधरी और जिला शेखपुरा के गांव काजीपातूक का रहने वाला उपेंद्र चौधरी अपने परिवार के साथ कथूरा स्थित न्यू एसएस ईंट भट्ठे पर पथेर का काम करता है। मंगलवार सुबह जोगेश्वर चौधरी की बेटी सोनम (10) और उपेंद्र चौधरी की बेटी रुकमणी (11) भट्ठे से गांव कथूरा में लस्सी लेने जा रही थी। जब दोनों लड़कियां कथूरा गांव के पास पहुंची तो इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना बरोदा थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जोगेश्वर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हर रोज लेने जाती थी लस्सी
बच्ची के परिजनों ने बताया कि दोनों लड़कियां प्रति दिन सुबह गांव कथूरा में लोगों के घर जाकर लस्सी लेकर आती थी। सुबह भी वह हर रोज की तरह ही लस्सी लेने गई थी, लेकिन एक हादसे ने उनकी जिंदगी को लील लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव कथूरा के पास सड़क हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी रही है।
बलजीत, जांच अधिकारी, थाना बरोदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed