{"_id":"6132757c8ebc3ec7777a30ff","slug":"accused-of-stealing-money-from-the-house-by-making-a-minor-into-the-habit-of-pubg-sonipat-news-rtk622904481","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को पबजी की आदत डालकर घर से रुपये चोरी करवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को पबजी की आदत डालकर घर से रुपये चोरी करवाने का आरोप
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने एक युवक पर उसके नाबालिग बेटे को पबजी गेम की आदत डालने के बाद दबाव बनाकर घर से पैसे चोरी करवाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को किशोर के पिता ने युवक को उसके बेटे से पैसे लेते पकड़ लिया। इसकी शिकायत सेक्टर-27 थाने में दी गई। पुलिस ने शुक्रवार रात को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेश ने पुलिस को बताया कि करीब दो माह से उसके घर से लगातार नकदी चोरी हो रही थी। उसने इस बारे में पत्नी व नौकरानी से बात की, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद भी नकदी चोरी होती रही। घर से करीब छह लाख रुपये चोरी हो चुके हैं। उसने इसके बाद निगरानी शुरू की। शुक्रवार को उसने अलमारी में रखे अपने बैग को देखा। बैग में से 26 हजार रुपये गायब मिले। उसने अपने नाबालिग बेटे पर शक हो गया। बेटा जब ट्यूशन के लिए निकला तो वह उसका पीछा करने लगा। उसका बेटा सेक्टर के पास एक कॉलोनी में पहुंचा और वहां एक युवक से मिला। यहां उसने युवक को नकदी दे दी। युवक जब बेटे से पैसे ले रहा था तो उसने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बेटे ने उसे बताया कि वह दो महीने पहले युवक की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज करवाने गया था। युवक ने उसे पबजी खेलने के लिए कहा। इसके बाद उस पर दबाव देकर पैसे मांगता रहा। युवक उसे पबजी का रिचार्ज करवाने के नाम पर पैसे मांगता रहा।
वर्जन
व्यक्ति ने मामले में शिकायत दी है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27