फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of stealing bricks, tractors and machines from the kiln and breaking vehicles.

Sonipat News: भट्ठे से ईंट, ट्रैक्टर और मशीन चोरी और गाड़ियां तोड़ने का आरोप

Fri, 06 Oct 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 06 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing bricks, tractors and machines from the kiln and breaking vehicles.
खरखौदा। खांडा गांव में एक ईंट भट्ठा संचालक ने गांव के ही व्यक्ति पर उनके ईंट भट्ठे से ईंट, ट्रैक्टर व मशीन चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 निवासी कर्मबीर ने बताया कि वह खांडा गांव में ईंट भट्ठा चलाते हैं। उनके मुंशी ने फोन कर बताया कि महावीर व अन्य लोग भट्ठे से चार हजार ईंट, एक ट्रैक्टर व दो मशीन चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलने पर वह अपने बेटे व अन्य लोगों के साथ भट्ठे पर पहुंचा तो सामान चोरी मिला। इसके बाद वह मामले में बात करने के लिए गांव के दहिया बारह के प्रधान मास्टर राजेंद्र के घर गए, मगर वह नहीं मिले। इसी बीच महावीर, बिल्लू व सुरेश अपने साथ 15-20 लोगों को लेकर आए और उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी भी पिटाई की। आरोपी ने उनकी एक गाड़ी से ईंट भट्ठे से संबंधित कागजात भी निकाल ले गए। ग्रामीणों के बीचबचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। भट्ठा संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed