{"_id":"5e62a5778ebc3eebb77cc9cb","slug":"accused-of-shooting-at-father-and-son-arrested-sonipat-news-rtk545806642","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार व उसके पिता को गोली मारने का आरोपी 25000 का इनामी सोनू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार व उसके पिता को गोली मारने का आरोपी 25000 का इनामी सोनू गिरफ्तार
विज्ञापन
हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कुख्यात आरोपी पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत/खरखौदा। गांव खांडा बस स्टैंड स्थित कन्फेक्शनरी दुकानदार व उसके पिता को गोली मारकर फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैै। पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने से पहले वह उनके परिवार के युवक की हत्या के मामले में भी नामजद था। परिवार के सदस्य की मदद करने पर ही उसने दुकानदार व उसके पिता को गोली मार दी थी। आरोपी आठ मामलों में नामजद रहा है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
डीएसपी हरिंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गांव खांडा निवासी सुरेंद्र गांव के ही बस स्टैंड पर कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता है। उसके साथ उनके पिता रामेहर भी दुकान पर बैठते हैं। 15 नवंबर, 2019 को सुबह दोनों पिता-पुत्र दुकान पर थे। रामेहर ने पुलिस को बताया था कि सुरेंद्र दुकान के बाहर सामान रख रहा था और वह अंदर था। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने गोलियां चला दी थी। सुरेंद्र के पेट में गोली लगी थी। बाद में रामेहर बाहर आया था तो हमलावरों ने उसके पैर में गोली मार दी थी और फरार हो गए थे। मामले को लेकर रामेहर ने शिकायत दी थी कि गोली चलाने वाला उनके गांव का ही सोनू व एक अन्य था। रामेहर ने बताया था कि उसके भतीजे संदीप की 11 फरवरी 2019 की रात को लाठी-डंडों व ईंट से पीटकर हत्या कर दी गई थी। रामेहर ने पुलिस को बताया था कि सोनू ने ही उसे व उसके बेटे सुरेंद्र को गोली मारी है। वह भागते हुए कह रहा था कि संदीप के परिवार की मदद करने का अंजाम देख लिया। मामले में एएसआई नवनीत सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गांव खांडा के ही सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पुलिस ने पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए हैं।
रामेहर के भतीजे संदीप की हत्या में नामजद
रामेहर ने बताया था कि उसके भतीजे संदीप की हत्या के मामले में सोनू नामजद है। उसके भाई राज सिंह ने कहा था कि सोनू ने रंजिश के चलते अपने साथियों संग मिलकर संदीप की हत्या की है। संदीप को पहले तो सभी ने मिलकर सोनू के घर में ही पीटा था और फिर खेतों में ले जाकर उसके लड़के को मौत के घाट उतार दिया था। संदीप हत्याकांड के बाद सोनू फरार था।
विज्ञापन
इन मामलों में रहा है नामजद
- जुलाई, 2018 में थाना खरखौदा में मारपीट व हवाई फायर करने का आरोप।
- फरवरी, 2019 में अपने गांव खांडा में हत्या करने का आरोप।
- मार्च, 2019 में थाना खरखौदा के गांव खांडा के पास भट्ठे से 1.20 लाख रुपये लूट का आरोप।
- नवंबर, 2019 में खांडा में पिता-पुत्र पर गोली चलाने का आरोप।
- मार्च, 2019 में थाना गन्नौर में हथियार के बल पर लूट की वारदात का आरोप।
- वर्ष 2019 में पानीपत के थाना समालखा क्षेत्र में लूटपाट करने का आरोप।
- वर्ष 2016 में झज्जर के गांव थाना बेरी में लड़ाई झगड़ा व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप।
- वर्ष 2019 में थाना आईएमटी जिला रोहतक में हथियार के बल पर डकैती डालने का आरोप।