{"_id":"6832201416f69a336405d81e","slug":"accused-of-scuffle-with-dial-112-team-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137104-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डायल 112 की टीम से हाथापाई का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डायल 112 की टीम से हाथापाई का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 25 May 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 25 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव टिकौला में प्लॉट के विवाद की सूचना पर गई डायल 112 की टीम से हाथापाई व गाली-गलौज करने के मामले में मुरथल थाना पुलिस ने आरोपी श्री भगवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ईआरवी वैन पर तैनात चालक कंवर सिंह ने 17 मई को शिकायत दी थी कि 16 मई को प्लॉट में निर्माण को लेकर हुए विवाद की कॉल आने पर टीम मौके पर पहुंची थी। वहां पर श्रीभगवान निर्माण कार्य करवा रहा था। टीम ने बात करने का प्रयास किया तो उसने कोई बात नहीं की। जब मुरथल थाना में कॉल करके इस घटना के बारे में बताया कि श्रीभगवान ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनके साथ ड्यूटी के दौरान झगड़ा किया। उनके साथ गाली-गलौज करके हाथापाई भी की और ईंट उठाकर उनके सिर पर मारने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी श्रीभगवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद