फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of receiving Rs 5,100 per programme from the community centre and collecting Rs 25,000

Sonipat News: कम्युनिटी सेंटर से प्रति कार्यक्रम 5,100 मिलने और 25 हजार वसूलने का आरोप

Mon, 23 Feb 2026 08:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Feb 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Accused of receiving Rs 5,100 per programme from the community centre and collecting Rs 25,000
गोहाना नगर परिषद गोहाना में बजट को लेकर आयोजित बैठक को संबो​धित करती नप अध्यक्ष रजनी विरमानी। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। नगर परिषद गोहाना कार्यालय में हाल ही में पारित बजट को लेक चेयरपर्सन रजनी विरमानी की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान पार्षदों ने कम्युनिटी सेंटर के संचालन का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि कम्युनिटी सेंटर ठेके पर दिया गया है। इससे परिषद को प्रति कार्यक्रम 5100 रुपये आ रहे हैं जबकि उपयोगकर्ता से 25,000 रुपये वसूले जा रहे हैं।

बैठक में उपाध्यक्ष राजबाला, ईओ निशा शर्मा, सचिव सुन्दरलाल और पार्षद उपस्थित रहे। गोहाना के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने को लेकर परिषद की प्रतिबद्धता जताई गई। इसके बाद नगर परिषद की हाउस मीटिंग में सालाना बजट पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

परिषद की आय और खर्च का ब्योरा रखा गया। पार्षदों से सुझाव मांगे गए। इस दौरान सरकार की तरफ से जारी बजट में नगर क्षेत्र से जुड़े प्रावधानों, विकास कार्यों की संभावनाओं और प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य यह रहा कि बजट का अधिकतम लाभ नगरवासियों तक पहुंचे और योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि बाकी पैसा कहां जा रहा है। पार्षदों का सुझाव था कि अगर परिषद खुद इसका संचालन करे और 11,000 रुपये शुल्क रखा जाए तो आम लोगों को राहत मिलेगी और परिषद को भी फायदा होगा। इसके अलावा सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनसुविधाओं पर भी सुझाव दिए गए।

नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि परिषद को इस वर्ष 41 करोड़ 11 लाख 69 हजार रुपये की आमदनी हुई है। 41 करोड़ 11 लाख 43 हजार 896 रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने बताया कि परिषद को टावर फीस, स्टांप ड्यूटी, दुकानों के किराये, हाउस टैक्स, कम्युनिटी सेंटर आदि से आय होती है।

गोशालाओं के रखरखाव, डोर टू डोर सफाई, टेलीफोन बिल, पार्कों का रखरखाव, नंदीशाला, आवारा कुत्तों की देखभाल, चुनाव खर्च और अन्य मदों पर खर्च किया जाता है। बैठक का उद्देश्य पार्षदों से सुझाव लेकर सालाना बजट को और बेहतर बनाना बताया गया।

गोहाना नगर परिषद गोहाना में बजट को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करती नप अध्यक्ष रजनी विरमानी। स

गोहाना नगर परिषद गोहाना में बजट को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करती नप अध्यक्ष रजनी विरमानी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed