फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of raping teenage girl arrested

Sonipat News: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी काबू

Mon, 15 Apr 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping teenage girl arrested
सोनीपत। शहर की कॉलोनी में किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा फिलहाल सोनीपत निवासी शिवम है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि वह शहर की कॉलोनी में रह रहे हैं। उनकी 14 वर्षीय बेटी उनके साथ रहती है। उनके पड़ोस में शिवम नाम का युवक रहता है। वह मजदूरी का काम करता है। आरोपी 6 अप्रैल की रात करीब एक बजे बेटी को बहकाकर ले गया। इसके बाद आरोपी ने बेटी के साथ आटा मिल की जीप में दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेटी को धमकी दी कि यदि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देगा। जिसके चलते बेटी डर गई थी। अब उसने मामले से अवगत कराया तो उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed