फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of Raping Minors in Kundli and Gohana Arrested

Sonipat News: कुंडली और गोहाना में नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 14 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of Raping Minors in Kundli and Gohana Arrested
सोनीपत। पुलिस ने जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक घटना गोहाना शहर थाने से संबद्ध है तो दूसरी कुंडली थाना क्षेत्र की है। सिकंदरपुर माजरा निवासी रविंद्र और बारोटा निवासी अमन नामक दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन

हाल ही में 10 मार्च को गोहाना की एक महिला ने अपनी भतीजी की गुमशुदगी संबंधी शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक लड़की बचपन से ही उनके साथ रहती थी जोकि 9 मार्च को दोपहर करीब एक बजे कहीं चली गई। परिवार ने सभी परिचितों के यहां पता किया लेकिन वह नहीं मिली। इस मामले की जांच करते हुए गोहाना थाना सिटी की उप निरीक्षक नवनीत की टीम ने लड़की को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने के बाद महिला विशेषज्ञ व लीगल एड से काउंसलिंग करवाई। पता चला कि उसे सिकंदरपुर माजरा का रविंद्र बहला-फुसलाकर ले गया था। जांच के दौरान लड़की के यौन शोषण की बात सामने आई है। इस संबंध में पॉक्सो अधिनियम व किशोर न्याय अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुंडली थाने में बुधवार को दर्ज अभियोग के अनुसार सोनीपत में बिहार मूल की एक महिला ने बारोटा के अमन पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला सहायक उप निरीक्षक मंजू की टीम ने लड़की की काउंसलिंग और मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed