फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of providing weapons to sister's murderer arrested

Sonipat News: बहन के हत्यारोपी को हथियार उपलब्ध कराने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of providing weapons to sister's murderer arrested
राई। गांव बड़ौली में बहन की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पचान गांव नई बसौदी निवासी सूरज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव बड़ौली निवासी रणजीता ने 10 नवंबर को पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी राखी चंडीगढ़ से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उस पर अपहरण व फिरौती मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें वह जेल चली गई थी। डेढ़ माह पहले ही जमानत पर आई थी। उन्होंने बताया था कि 6 नवंबर को उनके जेठ दरियाव सिंह का निधन हो गया था। जिस पर बेटा विजय मसूरी से घर आया था। 10 नवंबर की सुबह साढ़े पांच बजे वह दोनों बेटों के साथ जेठ के घर गई थी। वहां से उसका बेटा विजय जल्दी घर आ गया था। उसे व बेटी राखी को चंडीगढ़ जाना था। जब वह घर आई तो बेटी खून से लथपथ पड़ी थी। उन्होंने बेटे पर हत्या का शक जताया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसने बहन के वापस चंडीगढ़ जाकर रहने की जिद पर वारदात को अंजाम देना कुबूल किया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल को उसके घर से ही बरामद कर लिया था। पुलिस ने अब उसे हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सूरज ने पिस्तौल को 40 हजार रुपये बेचा था। आरोपी पिस्तौल को 25 हजार में लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed