फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of murdering cousin by throwing him from roof arrested

Sonipat News: चचेरे भाई को छत से फेंककर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 May 2024 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 08 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering cousin by throwing him from roof arrested
गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने माहरा गांव में छत से नीचे फेंक कर ग्रामीण की हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव माहरा निवासी अशोक उर्फ शौकी है। ग्रामीण जयकंवार ने 6 मई को बरोदा थाने में शिकायत दी थी कि उनके बड़े भाई राजकुमार उर्फ राजा गांव में बर्गर व चाऊमीन की रेहड़ी लगाते थे। रविवार देर रात राजकुमार चाचा ओमप्रकाश के घर गए हुए थे। उसके बाद चचेरे भाई अशोक उर्फ शौकी और श्याम भी आ गए थे। तीनों ओमप्रकाश के मकान की छत पर बैठे थे। अशोक ने बच्चों को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद राजकुमार और अशोक में कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर शराब के नशे में अशोक ने रात करीब 2 बजे राजकुमार को उठाकर छत से फेंक दिया। उनकी सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी अशोक उर्फ शौकी को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed