{"_id":"5d7e346a8ebc3e017e52b973","slug":"accused-of-murder-on-police-remand-sonipat-news-rtk5180459165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर भागने के बाद पहले दिल्ली और बाद में अलीगढ़ में रिश्तेदार के पास छिप गया था साजिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर भागने के बाद पहले दिल्ली और बाद में अलीगढ़ में रिश्तेदार के पास छिप गया था साजिद
विज्ञापन
कुंडली (सोनीपत)। गांव नाहरी के पास स्थित कृष्णा ईंट भट्ठे पर सो रहे साथी मजदूर सलीम व अमरुद्दीन की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी साजिद को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर पहले दिल्ली और वहां से अलीगढ़ भाग गया था। अलीगढ़ में वह अपने रिश्तेदार के पास छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विदित रहे कि उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के महफूज नगर की गली नंबर-3 का रहने वाला अमरुद्दीन उर्फ धर्मेंद्र गांव नाहरी के पास स्थित कृष्णा ईंट-भट्ठे पर काम करता था। वह अपने घर से आते हुए तीन अन्य मजदूरों सलीम, सलीम के साले इसराफिक और अपने पड़ोसी साजिद को लेकर आया था।
6 सितंबर की रात को चारों खाना खाने के बाद ईंट के ढेर पर जाकर सो गए थे। 7 सितंबर को सुबह अमरुद्दीन और सलीम के शव पड़े मिले थे। पुलिस ने मामले में अमरुदीन के पिता इस्लाम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस को सलीम के साले झारखंड के जिला गुमला के कुश निवासी इसराफिक की तलाश की तो वह दिल्ली में मिला था। बाद में उनके चौथे साथी की पहचान साजिद के रूप में हुई थी। वह अमरुद्दीन के पड़ोस में रहता था। कुंडली थाना पुलिस ने उसे अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था। उसने ही वारदात को अंजाम देना कबूल किया था। पुलिस ने उसे रविवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने बताया कि अग्रिम के चार हजार रुपये से अपना हिस्सा मांगने पर उसका झगड़ा हो गया था। जिसकी रंजिश में उसने तीनों पर हमला किया था। उसने बताया कि वह तीनों की हत्या के बाद झूठी कहानी बनाकर बचना चाहता था। हालांकि इसराफिक के बचने के चलते वह कहानी नहीं बना सका और पकड़ा गया। उसने बताया कि वह वारदात को अंजाम देकर पहले दिल्ली और बाद में अलीगढ़ भाग गया था।
विज्ञापन
तथ्य जुटाए जा रहे हैं
ईंट भट्ठे पर हुए हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले से जुड़े तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।