फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accused of kidnapping two kiln workers and demanding 8 lakh ransom

दो भट्ठा मजदूरों का अपहरण कर आठ लाख फिरौती मांगने का आरोप

Sat, 13 Nov 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
accused of kidnapping two kiln workers and demanding 8 lakh ransom
खरखौदा। गांव सिसाना स्थित ईंट-भट्ठा पर रहने वाली दो महिलाओं के पतियों का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कोर्ट में इस्तगासा दायर कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमराडीह, जहाजगीरी छपरा, छत्तीसगढ़ निवासी गणेशी व कोरबा छत्तीसगढ़ निवासी भवगती की तरफ से न्यायालय में शिकायत दी गई कि परास भट्ठा, लखनऊ, उत्तर प्रदेश निवासी अमित व राधे ने उनके पति पूर्ण सिंह व रामू का अपहरण कर लिया है। दोनों को छोड़ने की एवज में उनसे आठ लाख रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत का न्यायालय द्वारा संज्ञान लेते हुए खरखौदा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। जिस पर खरखौदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विजयपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित का पूर्ण व रामू से पैसे का लेनदेन था। वह ईंट-भट्ठा पर लेबर लेकर आने का काम करते हैं। जिसका हिसाब करने के लिए दोनों ने अमित को अपने पास सिसाना बुलाया था और बाद में वह उसके साथ ही चले गए। लेकिन अब मामले में अपहरण व फिरौती की शिकायत दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed