फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of holding ESIC inspector hostage and demanding Rs 50 lakh arrested

Sonipat News: ईएसआईसी इंस्पेक्टर को बंधक बनाकर 50 लाख मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jul 2024 05:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of holding ESIC inspector hostage and demanding Rs 50 lakh arrested
सोनीपत। जवाहर नगर से कार लेकर निकले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) इंस्पेक्टर को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बरोदा फिलहाल इंडियन कॉलोनी सोनीपत का रहने वाला अंकित है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में पुलिस नगर निगम के डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत समेत तीन को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


जवाहर नगर निवासी सतीश कुमार ने सिटी थाना पुलिस को बताया था कि उनके सबसे बड़े भाई हरीश कुमार दिल्ली के रोहिणी में ईएसआईसी में इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हैं। उनके भाई 25 फरवरी को रात 9:20 मिनट पर अपनी कार में सवार होकर घर से बाहर गए थे। देर रात उनका मोबाइल बंद हो गया था। 26 फरवरी को दिन में 11:19 बजे उनके भाई का फोन आया था और उसने खुद को ठीक बताया था। उसके बाद जवाहर नगर के उनके परिचित विकास से हरीश की बात हुई थी। हरीश ने 3 बजे तक 50 लाख रुपये का इंतजाम करवाने को कहा था। शिकायत पर पुलिस ने बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


उसके बाद हरीश ने घर लौटकर बताया था कि डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत ने एक मकान में उन्हें बंधक बनाकर रखा था और पीटा था। इसके साथ 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। मामले की जांच में पता लगा था कि किसी प्लॉट को लेकर विवाद है। पुलिस ने मामले में डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत को गिरफ्तार कर लिया था। एससीएसटी एक्ट की धारा भी लगाई थी। बाद में अब एसीपी राहुल देव की टीम ने मामले में दो आरोपियों जितेंद्र व नवीन को पकड़ा था। मामले में चौथे आरोपी अंकित की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम रखा था। अब मामले में सीआईए सेक्टर-3 प्रभारी रविकांत की टीम ने अंकित को पकड़ा है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed