{"_id":"6902720f1985a40efd00f72c","slug":"accused-of-fraudulently-getting-land-in-his-name-sonipat-news-c-197-1-snp1012-144472-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फर्जी तरीके जमीन अपने नाम कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फर्जी तरीके जमीन अपने नाम कराने का आरोप
Thu, 30 Oct 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव बनवासा के कप्तान ने आरोप लगाया है कि उनसे कृषि भूमि की खेवट अलग कराने के बहाने जमीन अपने नाम करा ली। उनको गुमराह कर अंगूठा लगवाया गया। रजिस्ट्री में लिखवाया गया कि उन्हें चेक दिया गया है जबकि सच्चाई यह है कि ऐसा कुछ नहीं है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कप्तान ने आरोप लगाया कि गोविंद व उसकी पत्नी ने कहा था कि कृषि भूमि की खेवट अलग करानी है। इसके लिए नंबरदार व गवाह को तैयार किया गया। 14 जुलाई 2025 को उन्हें कहा गया कि रजामंदी से खेवट अलग कराने के लिए तहसील कार्यालय चलना पड़ेगा।
उन्होंने विश्वास कर लिया। आरोपियों के साथ वह तहसील कार्यालय गया तो उनको बताया गया कि खेवट अलग करने के दस्तावेज तैयार कराए गए हैं। उन पर अंगूठा लगना है। वह निरक्षर हैं। उनकी बातों में आकर अंगूठा लगा दिया।
विज्ञापन
कप्तान ने कहा कि धोखाधड़ी करके आरोपियों ने उनकी 16 कनाल 6 मरले जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। रजिस्ट्री में 48.90 हजार रुपये का चेक नंबर लिखवा दिया गया। उन्हें न तो चेक मिला और न ही खाते में कोई पैसा आया है।