{"_id":"65454901c5ea168e2b02cfb6","slug":"accused-of-embezzling-rs-1-crore-from-six-hospital-staff-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8879-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अस्पताल के छह कर्मियों पर एक करोड़ की चपत लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अस्पताल के छह कर्मियों पर एक करोड़ की चपत लगाने का आरोप
Sat, 04 Nov 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
राई। मुरथल रोड पर स्थित अस्पताल के छह कर्मियों पर फर्जी रसीद बनाकर एक करोड़ की गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। अस्पताल की तरफ से मुरथल थाना में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुरथल के पास स्थित पार्क ग्रुप के निदान अस्पताल की तरफ से राकेश भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि रिसेप्शन पर कार्यरत कर्मी सुभद्रा झा, रूपेश, विजय, अरुण, गौरव व बिलिंग विभाग के अश्विनी ने 14 माह में करीब एक करोड़ रुपये का गड़बड़झाला किया है। वह मरीजों से रुपये लेकर फर्जी रसीद देते थे। जिससे वह मरीजों से पूरे रुपये ले लेते थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन को रुपये नहीं मिलते थे। उन्होंने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर भी गड़बड़ी की है। जिसकी जांच के बाद पता लग सकेगा। राकेश भारद्वाज का आरोप है कि प्रबंधन को आरोपियों पर शक था। जिस कारण सतर्कता बरती गई। आरोपियों से जुड़े लोगों के खातों की भी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।