फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of demanding Rs 20 lakh extortion from jeweller, accused arrested

Sonipat News: ज्वेलर्स से 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 May 2026 07:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Accused of demanding Rs 20 lakh extortion from jeweller, accused arrested
रंगदारी मांगने के आरोपी जगरूप उर्फ लाखा को गिरफ्तार कर कार्रवाई करती शहर गोहाना थाना पुलिस टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)। ज्वेलर्स एवं फर्नीचर कारोबारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने पर शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी गांव घड़वाल निवासी जगरूप उर्फ लाखा को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में मामला लेन-देन का सामने आ रहा है।

जैन स्थानक के पास गोहाना निवासी कारोबारी श्रीभगवान गोयल ने शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह ज्वेलरी और फर्नीचर का कारोबार करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 7 मई की शाम करीब 6:21 बजे गांव घड़वाल निवासी लाखा के नाम से फोन कॉल आई। उसने 20 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने फोन काटने के बाद संबंधित नंबर को ब्लॉक कर दिया। 18 मई की शाम 4:30 बजे एक अन्य नंबर से फिर कॉल आई। इस दौरान उसने खुद को लाखा बताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शोरूम में आकर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 20 मई की सुबह भी एक अन्य नंबर से कॉल कर उसे धमकाया गया। श्रीभगवान ने बताया कि आरोपी जगरूप उर्फ लाखा लगातार जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी जगरूप उर्फ लाखा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वर्जन
कारोबारी को फोन कर धमकी देने के मामले में आरोपी जगरूप को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी लेन-देन का प्रतीत हो रहा है। दोनों एक-दूसरे पर देनदारी का दावा कर रहे हैं। आरोपी पूर्व में संबंधित दुकान से खरीदारी भी करता रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। -संदीप धनखड़, एसीपी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed