{"_id":"62c739e02965793a97096394","slug":"accused-of-demanding-extortion-by-threatening-to-kill-mla-surendra-panwar-sonipat-news-rtk6516969199","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सुरेंद्र पंवार को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सुरेंद्र पंवार को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र पंवार।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक सुरेंद्र पंवार को विदेशी नंबर से कॉल कर रंगदारी मांगने व मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। चर्चा है कि करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विधायक ने धमकी मिलने के बाद सोनीपत एसपी और डीजीपी हरियाणा को पूरे मामले से अवगत कराया है। उन्होंने सोनीपत पुलिस को लिखित शिकायत दी है। विधायक का कहना है कि उनके साथ ही साढौरा से कांग्रेस विधायक रेणु बाला व गुरुग्राम के सोहना से भाजपा विधायक संजय सिंह को भी विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल आ चुकी है। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विधायक सुरेंद्र पंवार ने बताया कि उन्हें 25 जून की शाम को उनके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल और मैसेज आए थे। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। जिस पर उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत सोनीपत एसपी और हरियाणा के डीजीपी को दी थी। बाद में उन्हें बताया गया कि कॉल जिस नंबर से आई है वह दुबई का है। धमकी भरी कॉल आने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि ऐसी ही धमकी भरी कॉल विधायक रेनू बाला और विधायक संजय सिंह को भी आई थी। उन्होंने इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत देने की बात कही है।
धमकी भरी कॉल आने के बाद विधायक ने हरियाणा में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को ही धमकी भरी कॉल आ रही हैं तो आम व्यापारी और जनता का क्या हाल होगा। कोई भी व्यापारी हरियाणा में व्यापार नहीं कर पाएगा और यहां से पलायन व्यापारी करने लग जाएंगे।
विज्ञापन
नीरज बवाना गैंग के नाम से करोड़ों की रंगदारी मांगने की चर्चा
चर्चा है कि 25 जून को विधायक को कॉल कर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जिसमें पुलिस ने सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया था। रंगदारी नीरज बवाना गैंग के नाम पर मांगने की चर्चा है। हालांकि विधायक व पुलिस इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
विधायक का कहना है कि धमकी मिलने के तुरंत बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। उनके साथ पुलिस टीम लगाई गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी विधायक के साथ हैं।
बोलने से बच रहे पुलिस अधिकारी
विधायक को जान से मारने की धमकी देने व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के अधिकारी बोलने से बच रहे हैं। डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विधायक से रंगदारी मांगने व धमकी देने का मामला संज्ञान में नहीं है। एसपी सोनीपत से बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है। उनसे संपर्क होने पर ही जानकारी ली जाएगी। -ममता सिंह, एडीजीपी, रोहतक रेंज
मेरे फोन पर कॉल कर धमकी दी गई थी। मुझे बताया गया कि कॉल दुबई से आई है। मैंने इस बारे में लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच कर रही है। -सुरेंद्र पंवार, विधायक, सोनीपत।