फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of delay in making certificates for disabled people

Sonipat News: दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने में देरी करने का आरोप

Thu, 20 Mar 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Mar 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of delay in making certificates for disabled people
फोटो 12: सोनीपत के सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने आए लोगों की शिका
सोनीपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और मरीजों की मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने आए लोगों ने उनसे प्रमाणपत्र बनवाने में आने वाली समस्या की शिकायत की। इससे पहले बुधवार सुबह मेयर राजीव जैन ने अस्पताल का निरीक्षण कर दिव्यांगता जांच शिविर सप्ताह में दो दिन लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिव्यांगजन का आरोप था कि अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रमाणपत्र बनाने में देरी की जा रही है। अस्पताल में उनकी जांच के लिए उपकरण भी नहीं हैं। ऐसे में चिकित्सा जांच कराने के लिए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया जाता है, जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। उनका समय भी खराब होता है। इस पर बड़ौली से दिव्यांगों के आवेदन लेकर सेवानिवृत्त महानिदेशक डॉ. जसवंत पूनिया को साैंपे। उसके बाद उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा को दिव्यांगों की चिकित्सा जांच करवाकर प्रमाणपत्र बनाने के लिए कहा। बुधवार को 64 लोगों ने अपनी दिव्यांगता जांच कराई। इनमें से 24 लोगोंे के प्रमाणपत्र बनाए गए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही 777 चिकित्सकों को स्टेशन आवंटित किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर के एमसीएच विंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यहां पर कैथ लैब, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई जैसी सुविधाओं को बेहतर करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने बताया कि कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि दिव्यांग परेशान हैं और सुबह कतारों में लगने के बाद भी उनका नंबर नहीं आता। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा व उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी से कॉल कर समस्या का जल्द समाधान करने के लिए कहा। दिव्यांग सेवा समिति के प्रधान सुधीर भांबरी ने बताया कि अस्पताल में जांच के लिए एक ही हड्डी रोग विशेषज्ञ है। वह सप्ताह में एक दिन 30 से 40 मरीजों को ही देख पाते हैं। कई बार चिकित्सक को अन्य ड्यूटी पर जाना पड़ जाता है। ऐसे में मरीज को लौटना पड़ता है। सिविल सर्जन ने मेयर को बताया कि काफी समय से दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने का काम लंबित था। अब काफी केसों का निपटारा किया गया है और जल्द ही समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

फोटो 12: सोनीपत के सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने आए लोगों की शिका

फोटो 12: सोनीपत के सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने आए लोगों की शिका

फोटो 12: सोनीपत के सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने आए लोगों की शिका

फोटो 12: सोनीपत के सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनवाने आए लोगों की शिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed