फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of cheating Rs 23 lakh by sending a young man illegally to America, arrested, taken on remand.

युवक को गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका भेजकर 23 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 23 lakh by sending a young man illegally to America, arrested, taken on remand.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Sonipat
गोहाना। गांव कटवाल के युवक को गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका भेजकर उससे 23 लाख रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव उरलाना का रहने वाला युवराज उर्फ चमकार सिंह है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव कटवाल के रहने वाले अजीत कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसने स्नातक तक पढ़ाई है। उसे पता लगा कि पानीपत के उरलाना का युवराज सिंह उर्फ चमकार सिंह लोगों को विदेश भेजता है। उसकी युवराज से मुलाकात फरवरी, 2019 में हुई थी। युवराज ने उसे अमेरिका भेजने के नाम पर 23 लाख रुपये मांगे थे। जिस पर अजीत ने अपने पिता को बताया। उसके पिता सुभाष ने तीन बीघा जमीन बेच दी थी। पासपोर्ट के लिए सभी कागजात लेकर वह तथा उसका पिता युवराज के कहे अनुसार दिल्ली में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन कनाट पैलेस के पास एजेंट जीएम खान से मिले थे। उसे कागजात व एक लाख रुपये दे दिए थे। बाद में युवराज के कहने पर वह तथा उसके पिता युवराज के जानकार जींद के गांव मल्लार के मंजीत के साथ जाकर जीएम खान से मार्च, 2019 में फिर मिले और उसे 12 लाख रुपये दे दिए थे। उसी माह युवराज सिंह आस्ट्रेलिया चला गया था। 31 मार्च, 2019 को उसने आस्ट्रेलिया से ही उसकी अमेरिका की टिकट उसे व्हाट्सएप की थी। वह तथा उसका पिता 1 अप्रैल, 2019 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां पर जीएम खान से उन्हें टिकट व पासपोर्ट दिया था। उसके बाद छह लाख रुपये और ले लिए थे। जिसके बाद वह दिल्ली से मोस्को, स्पेन, मैक्सिको होते हुए कैलीफोर्निया पहुंचा तो वहां पकड़ा गया था। उसे जेल में डाल दिया गया था। वह 22 जून को अमेरिका से आया था। उसने आने के बाद एसपी को शिकायत दी थी। पुलिस ने 26 जून को मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में एएसआई हरिओम की टीम ने आरोपी युवराज उर्फ चमकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed