फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of changing the bike, advocates will start dharna from today

Sonipat News: दिल्ली के ध्यानार्थ........बाइक बदलने का आरोप, अधिवक्ता आज से शुरू करेंगे धरना

Tue, 21 Jan 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Jan 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Accused of changing the bike, advocates will start dharna from today
सोनीपत। राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में सड़क हादसे में अधिवक्ता के पिता के घायल होने के मामले में वकीलों ने पुलिस पर बाइक को बदलने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जिस बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधिवक्ता के पिता घायल हुए थे उसे बदल दिया गया। अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड (कार्य बाधित) रखा। साथ ही मंगलवार से धरने की चेतावनी दी है। उधर, पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन


गांव सेवली निवासी अधिवक्ता रोहताश ने 11 अक्तूबर, 2024 थाना राई में शिकायत दी थी कि 8 अक्तूबर, 2024 को उनके पिता महाबीर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। तब वह पैदल उनके पीछे थे। इसी दौरान सामने से आए बाइक सवार ने उनके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी थी। जिससे उनके पिता घायल हो गए थे। उन्होंने बाइक का नंबर पुलिस को बताकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई तो पता लगा था कि बाइक सवार दिल्ली के बुराड़ी का रहने वाला था। बाद में दिसंबर, 2024 में पता लगा कि पुलिस ने किसी अन्य बाइक नंबर के चालक को इस मामले में आरोपी बनाया है। आरोप है कि बाइक को बदल दिया गया। पुलिस ने उन्हें की धमका दिया। जिसके बाद बार एसोसिएशन को इस मामले से अवगत कराया। एसोसिएशन के आह्वान अधिवक्ताओं ने काम बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस आयुक्त से मिले तो जांच का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में मंगलवार से पुलिस उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसीपी से कराई जांच

पुलिस का कहना है कि सबूत के आधार पर मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज करने के साथ ही जिस चिकित्सक ने उसका उपचार किया उसके भी बयान लिए हैं। बाद में युवक मुकरने लगा। एसीपी से भी मामले की जांच कराई गई है। बयान रिकार्ड किए गए हैं। अधिवक्ता सोमवार को उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार से भी मिले। उन्होंने भी निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।


----
शिकायतकर्ता को धमकाया जा रहा है। सादे कपड़ों में घर जाकर थाने आने को कहा जा रहा है। सभी अधिवक्ता साथी के साथ खड़े हैं। मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। डीजीपी और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी।

अनिल ढुल, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन, सोनीपत

----
पुलिस ने मामले में गहनता से जांच की है। अधिवक्ता किस कारण हड़ताल कर रहे हैं इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने सटीक कार्रवाई की है।

प्रबिना पी, डीसीपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed