{"_id":"67312c9c0a3ba78a43074424","slug":"accused-of-attacking-salon-operator-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-127508-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सैलून संचालक पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सैलून संचालक पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 11 Nov 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने ककरोई रोड पर हेयर सैलून संचालक के सिर पर क्रिकेट बैट मार कर घायल करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी संजीत पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी फिलहाल वेस्ट रामनगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ककरोई रोड पर जितेंद्र लव ब्यूटी सैलून के नाम से दुकान चलाते हैं। जितेंद्र दुकान पर काम कर रहे थे तभी संजीत ने वहां आकर उनके सिर पर बैट से हमला कर दिया था और दुकान में भी तोड़फोड़ की थी। हमले में जितेंद्र घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। बाद में परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल में ले गए थे। पुलिस ने जितेंद्र की बहन आरती की शिकायत पर 8 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी संजीत को गिरफ्तार कर उससे क्रिकेट बैट बरामद कर लिया है।